रायपुर, संवाद साधना। न्यू राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र स्थित अमलीडीह शराब भ_ी के पास 11 सितंबर रात डायल-112 के पुलिसकर्मी से चार युवकों ने शराब के नशे में मारपीट की। आरोपी अरुण चौहान, राजेश यादव, राहुल दीवान और रविंद्र भगत ने गाली-गलौच कर कटर और कड़ा से हमला किया व पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ दी। आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। कार्रवाई थाना प्रभारी के नेतृत्व में की गई।



