Saturday, February 7, 2026

Latest Posts

टोलवे कम्पनी ने मार्ग किनारे से हटाया कब्जा

एनएचएआई-53 की जमीन पर अतिक्रमण कर  किया जा रहा था व्यवसाय

महासमुंद। बीएटीएल टोलवे कम्पनी ने बुधवार को एनएचएआई-53 नागपुर-कोलकाता मार्ग पारागांव-आरंग में दोनों छोर पर कब्जाधारियों के खिलाफ कार्रवाई कर मार्ग को कब्जामुक्त किया। एनएचएआई-53 बीएटीएल टोलवे लिमिटेड प्रबंधक मनोज तिवारी,आॅपरेशन मैनेजर पवन प्रशांत सिंह ने बताया कि लंबे समय से मार्ग किनारे एनएचएआई 53 की जमीन पर अवैध कब्जा कर व्यवसाय संचालित किया जा रहा था। मार्ग में संचालित दुकानों के आसपास अव्यवस्थित रुप से वाहन खड़ा कर दिए जाने से हादसे की सम्भावना बनी रहती थी। कई बार उन्हें कब्जा हटाने के लिए कहा गया, पर न हटाने पर कंपनी ने स्थानीय प्रशासन के सहयोग से यह कार्रवाई की। एनएचएआई के नियमानुसार मार्ग के किनारे अवैध कब्जा कर दुकानें संचालित नहीं की जा सकती। उक्त नियम के तहत ही मार्ग में अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ बुधवार को पारागांव के आसपास कार्रवाई की गई। आरंग के आसपास कब्जा करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। मालूम हो कि महानदी पुल पर भी इसी प्रकार कुछ लोगों ने पिछले कई साल से कब्जा कर फल, सब्जी व अन्य व्यवसाय कर रहे थे। जिससे यहाँ आने-जाने वालों की भीड़ लगती थी और वाहनों के अव्यवस्थित खड़े होने से सड़क दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। जिन्हें हटाने के लिए टोल प्रबंधन ने आरंग पुलिस व प्रशासन से पत्र व्यवहार किया था। बाद यहाँ से भी कब्जा हटाया गया। कब्जा हटने के बाद महानदी पुल पर यातायात व्यवस्थित हो पाया।

“कार्रवाई में मिला स्थानीय प्रशासन का सहयोग*

टोलवे प्रबंधन ने बताया कि बुधवार को की गई कार्रवाई में आरंग तहलीलदार, आरंग थाना स्टॉफ का भरपूर सहयोग मिला। कार्रवाई के दौरान टोलवे के सीआरओ महावीर, हाईवे इंजीनियर दीपक रंजन, कौशिक राय, उमाशंकर, रखरखाव प्रबंधक सिकंदर और टोल कम्पनी की पेट्रोलिंग टीम शामिल रहे।-

Latest Posts

Don't Miss