Latest Posts

100 से अधिक बदमाशों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, इनसे कैंची, चाकू व 20 किलो कड़ा जब्त

– झांकी में पुलिस की सक्रियता, मुस्तैदी व तत्परता से नहीं घटी कोई घटना
रायपुर, संवाद साधना। गणेश विसर्जन झांकी में अप्रिय घटना घटित होने से पहले ही पुलिस सक्रिय मोड पर थी। शरारती तत्वों को देख तत्काल तलाशी ले रही थी। वहीं अपराधियों पर भी कड़ी नजर बनाई हुई थी। इसी सक्रियता के चलते अप्रिय घटना घटित नहीं हुई। पुलिस ने करीब 100 से अधिक बदमाशों की धरपकड़ कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की और चाकू व कैंची जब्त की गई। वहीं शरारती तत्वों के हाथों से करीब 20 किलोग्राम कड़ा भी जब्त किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आम्र्स एक्ट की कार्रवाई की। मौदहापारा में 1 आरोपी को चोरी करते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने बताया कि झांकी के दौरान भीड़ में कुछ बदमाशों एवं शरारती तत्वों द्वारा अपने हाथों में पहने कड़ा से आम लोगों के सिर में मारकर चोट पहुंचाया जा रहा था। इस पर पुलिस टीम के सदस्यों ने ऐसे हजारों लोगों की पहचान कर उनके हाथों में पहने कड़ा वजनी लगभग 20 किलोग्राम को उतरवाकर जब्त किया गया। इसी प्रकार संदिग्ध सामानों के साथ पकड़े गए 10 से अधिक नाबालिकों को पकडक़र उनके परिजनों को थाना बुलाकर समक्ष में कड़ी समझाईश देकर परिजनों के सुपुर्द किया गया। त्योहारों को शांतिपूर्ण मनाए जाने को लेकर आरोपियों, बदमाशों, संदिग्धों अपराधिक तत्वों के विरुद्ध रायपुर पुलिस का अभियान कार्रर्वा लगातार जारी रहेगा।

Latest Posts

Don't Miss