Latest Posts

खरोरा पुलिस ने चाकू के साथ युवक को किया गिरफ्तार

रायपुर, संवाद साधना। स्टीनलेस स्टील चाकू के साथ खरोरा पुलिस ने वार्ड क्रमांक 7 गढ़रियापारा निवासी किशन कुमार सतनामी (पुरानिक) (23) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है। खरोरा थाना प्रभारी कृष्णा कुशवाहा ने बताया कि 8 सितंबर को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम खरोरा निवासी किशन नामक व्यक्ति ग्राम खरोरा पुराना थाना के पास आम रोड में स्टीनलेस स्टील कत्तानुमा चाकू रखा हुआ है। सूचना पर खरोरा पुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर घेराबंदी की और किशन को गिरफ्तार किया।

Latest Posts

Don't Miss