Latest Posts

शराबियों का अड्डा बना नगर पालिका के पौनी पसारी योजना का सब्जी मार्केट

चांपा संवाद साधना। विकास कार्य के नाम पर स्थानीय नगर पालिका द्वारा लाखों रुपए खर्च कर पौनी पसारी योजना का सब्जी मार्केट आज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है.

पौनी पसारी योजना के तहत पूर्व कांग्रेस कार्यकाल में बनाए गए सब्जी और फल
मार्केट आज शराबियों और जुआरियों का अड्डा बन चुका है। ज्ञात हो कोरोना काल
में सब्जी और फल मार्केट बंद रहे जिसके चलते लोगों को भालेराव मैदान में
सब्जियां व फल खरीदने की छूट मिली थी, उसके पश्चात चांपा नगर पालिका
द्वारा नगर पालिका कार्यालय के पहले पौनी पसारी योजना के तहत लाखों रुपयों
की लागत से हटरी बाजार का निर्माण करवाया गया था, ताकि लोगों को शहर के
बीच में सब्जियां और फल उपलब्ध हो सके। लेकिन स्थानीय नगर पालिका के
देखरेख के अभाव में यह बाजार अब देखने योग्य नही रहा। यहां पसरी गंदगी
देखकर लगता है कि जब से इस हाट बाजार का निर्माण हुआ है तब से यहां
सफाई नही हुई है। यहां असमाजिक तत्वों ने अपना अड्डा बना दिया है। देसी
शराब भट्टी करीब में स्थित होने के कारण यह बाजार शराबियों के शराब पीने का
अड्डा बन चुका है यहां दिनभर शराबियों द्वारा शराब का सेवन किया जा रहा है
और जब शराब अपना रंग दिखाता तो रोज यहां वाद विवाद लड़ाई झगड़ा की
स्थिति निर्मित होती रहती है। यहां कचरा और गंदगी इतनी ज्यादा मात्रा में है कि
हर जगह शराब पीने का सामान शराब के बोतलो के अलावा चखना के पन्नी,
डिस्पोजल, प्लेट, पानी की बोतल जैसे अनेक तरह के वस्तु देखने को मिल
जाएगी। यह जगह युवाओं के सिगरेट, गांजा पीने का भी अड्डा बन चुका है।
बाजार में जगह जगह सिगरट और बीडी के टुकड़े नजर आ रहे है। आज के समय
में यह बाजार खंडहर में तब्दील हो चुकी है। विदित हो की सालों पहले तैयार हुए
इस सब्जी मार्केट में आज तक एक भी दुकान खोली नही जा सकी है सब्जी
मार्केट के नया भवन निर्माण होने के बाद भी लोग आज भी पुराने हाट बाजार में

जाकर सब्जी खरीद रहे है इस मार्केट को देखकर यह लगता है कि स्थानीय नगर
पालिका ने सरकार के लाखों रुपए खर्च कर पानी में बहा दिया हो। इसके अलावा
यहां पानी निकासी की उचित व्यवस्था नही होने के कारण बरसात का बरसाती
पानी जमा हो चुका है और लंबे समय से पानी का जमाव होने से पानी से बदबू
आने लगी है पानी के ठहराव से मच्छर जनित बीमारी होने का खतरा हो सकता
है। इसके अलावा इस मार्केट बड़े बड़े घास फूस और पेड़ पौधे भी जग गए है।
नगर पालिका द्वारा जब से इस मार्केट का निर्माण करवाया गया है तब से इस
ओर देखना ही बंद कर दिया है जिसके चलते यहां गंदगी और असामाजिक तत्व
के लोगों का अड्डा बन चुका है।

Latest Posts

Don't Miss