Latest Posts

दो अज्ञात ने एटीएम कार्ड बदलकर किए 80 हजार आहरण, केस दर्ज

रायपुर, संवाद साधना । एटीएम में कार्ड फंसने की बात कहते हुए एक युवक से दो लोगों ने छल किया। उसके एटीएम कार्ड बदल दिए और 80 हजार रुपए आहरण भी कर लिए। यह घटना कबीर नगर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
पुलिस के अनुसार कुशुमेन्द्र बघेल एमडी 278 फेस 04 कबीर नगर में रहता है। 2 सितंबर दोपहर एक बजे कंचन गंगा परिसर कबीर नगर स्थित एटीएम में पैसे निकालने गया था, पैसे निकालकर जब बाहर आया उसी समय 2 अज्ञात व्यक्ति एटीएम के बाहर खड़े थे। उन्होंने प्रक्रिया अधूरी है कहकर फिर से एटीएम कार्ड डालने बोलकर एटीएम फंसने की बात कहीं और दोनों उसी समय एटीएम बदल कर धोखा दिया और प्रार्थी खाते से 80,500 रूपए निकाल लिए। यह जानकारी मैसेज आने पर पता लगा। इसके बाद तुरंत बैंक जाकर एटीएम बंद करा दिया।

Latest Posts

Don't Miss