रायपुर। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ (बस ऑपरेटर) की प्रदेश स्तरीय बैठक में उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा को सर्वसम्मति से तीन साल के लिए संरक्षक नियुक्त किया गया।बैठक में मिश्रा ने कहा, यह पद नहीं, जनसेवा का पुनीत अवसर है। हम सब मिलकर राज्य की यातायात समस्याओं का समाधान करेंगे। उन्होंने वाहन मालिकों से दस्तावेज अपडेट रखने और गरीब बच्चों की शिक्षा में सहयोग की अपील की।कार्यक्रम में पूर्व संरक्षक प्रमोद दुबे, प्रदेश अध्यक्ष सैयद अनवर अली, महासचिव अमरजीत सिंह चेहल, खेमराज साहू सहित सभी जिलों के पदाधिकारी मौजूद रहे।



