Latest Posts

आज कांग्रेस कार्यालय का घेराव करेगी भाजपा महिला मोर्चा

– महिला मोर्चा की अध्यक्ष ने कहा मातृ-शक्ति का अपमान कांग्रेस की पहचान बन गया है

रायपुर, संवाद साधना। भाजपा महिला मोर्चा मंगलवार को कांग्रेस कार्यालय का घेराव करेगी। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अभद्र भाषा व उनकी माताजी के लिए अपशब्दों के प्रयोग के खिलाफ विशाल रैली, प्रदर्शन कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ने ने बताया कि पहले बीटीआई मैदान (शंकर नगर) पर आमसभा करके प्रदर्शन किया जाएगा और उसके बाद यहाँ से रैली के रूप में चलकर राजीव भवन (कांग्रेस कार्यालय) का घेराव किया जाएगा। इस दौरान मातृ-शक्ति के साथ जनप्रतिनिधि और अलग-अलग सामाजिक संगठन व विधाओं से जुड़ीं सहयोगी बहनें विरोधस्वरूप काली साड़ी या काला दुपट्टा, काले सिंबल के साथ भारी संख्या में उपस्थित रहेंगीं।
गांधी परिवार ने नफरत फैलाने का काम किया है
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्रित्व काल से लेकर आज तक गांधी परिवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नफरत फैलाने का काम किया है। लेकिन अब तो कांग्रेस के लोगों ने मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ दी हैं। एक माँ के इस अपमान को 140 करोड़ देशवासी कभी माफ नहीं करेंगे। बिहार के दरभंगा में प्रधानमंत्री मोदी और उनकी स्वर्गीय माताजी के लिए कांग्रेस और आरजेडी के मंच से जिस प्रकार गालियों से भरी अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है, वह घोर निंदनीय है। अपने इसी महिला विरोधी चरित्र के चलते कांग्रेस हमेशा देश की मातृ-शक्ति का अपमान करती आई है। अब तो मातृ-शक्ति का अपमान कांग्रेस की पहचान बन गया है। लेकिन अब मातृ-शक्ति का अपमान यह देश कतई नहीं सहेगा। इस अवसर पर रायपुर (शहर) जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश ठाकुर, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सीमा संतोष साहू, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. किरण बघेल, महिला मोर्चा प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी कृतिका जैन की उपस्थिति रही।

Latest Posts

Don't Miss