Latest Posts

यूको बैंक में सेंधमारी का प्रयास, चोर लॉकर तोडऩे में नाकाम, सीसीटीवी-डीवीआर चोरी


रायपुर, संवाद साधना। राजधानी के तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित कृषि विश्वविद्यालय जोरा परिसर में स्थित यूको बैंक को रविवार देर रात चोरों ने निशाना बनाया। खिडक़ी तोडक़र अंदर घुसे चोर बैंक का लॉकर रूम गैस कटर से काटने में सफल तो हो गए, लेकिन लॉकर खोलने में नाकाम रहे। हालांकि वे सीसीटीव कैमरे, डीवीआर, नेटवर्क स्विच और मॉडम समेत करीब 60 हजार रुपए मूल्य का सामान ले भागे।
बैंक के सीनियर मैनेजर प्रितिस प्रियर्शि पंडा के अनुसार 30 अगस्त शाम 6:30 बजे बैंक बंद कर कर्मचारी चले गए थे। 1 सितंबर सुबह 8 बजे जब सफाई कर्मचारी पहुंचा तो देखा कि बैंक की खिडक़ी टूटी हुई है, कुर्सियां बिखरी पड़ी हैं और अंदर का सामान अस्त-व्यस्त है।
सुरक्षा तंत्र फेल, अलार्म भी निष्क्रिय
चोर बैंक का सिक्योरिटी अलार्म सिस्टम भी खराब कर गए, जिससे किसी को भनक नहीं लगी। जाते समय आरोपी तीन गैस कटिंग सिलेंडर मौके पर ही छोड़ गए, जो साफ करता है कि लॉकर तोडऩा मकसद था, लेकिन सफल नहीं हो सके।
पुलिस जांच में जुटी, फुटेज खंगाली जा रही
सूचना पर तेलीबांधा पुलिस, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि वारदात सुनियोजित थी और चोरों ने तकनीकी रूप से तैयार होकर वारदात को अंजाम दिया। बैंक परिसर के आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

Latest Posts

Don't Miss