रायपुर, संवाद साधना। अकाउंटेंट को चाकू दिखाकर उसके दो मोबाइल, पर्स और मोटरसाइकिल की चॉबी छिनकर फरार हो गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात तीनों लडक़ों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है। यह घटना विधानसभा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार ग्राम जुगेशर निवासी खुमान सिंह हाई डिजाईन टेक्नोलाजी कंपनी में अकाउंटेंट का काम करता है। 31 अगस्त को कंपनी में आडिट का काम चल रहा था काम खत्म करने के बाद मोटर साइकिल क्रमांक सीजी 04 एनडी 9409 से अपने घर जा रहा था। रात्रि करीबन 11:20 बजे हाऊसिंगबोर्ड कालोनी पिरदा के आगे पुहंचा था उसी समय एक मोटर सायकल में सवार अज्ञात तीन लडक़े पीछे से आए और प्रार्थी के मोटर साइकिल को धक्का मार दिया। प्रार्थी की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर आगे जाकर रूक गई। तीनों लडक़े चाकू दिखाकर दो मोबाईल, पर्स और मोटर साइकिल की चाबी छीना झपटी कर (लूटकर) वहां से भाग गए।



