Latest Posts

मुख्यमंत्री के विजनरी नेतृत्व में छग की औद्योगिक नीति को मिली वैश्विक पहचान: थोरानी

जापन और दक्षिण कोरिया यात्रा से लौटे सीएम का छग चेंबर टीम ने किया स्वागत

रायपुर, संवाद साधना। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 10 दिवसीय जापान व दक्षिण कोरिया विदेश यात्रा करके छग पहुंचने पर स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर में स्वागत किया गया। इस दौरान छग चेंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थोरानी व कार्यकारी अध्यक्ष ललित जयसिंघ के नेतृत्व में चेंबर टीम व व्यापारियों ने स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष थोरानी ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार की नई औद्योगिक विकास नीति सफलता के प्रतिमान स्थापति कर रही है। मुख्यमंत्री के विदेश यात्रा प्रवास से छत्तीसगढ़ में विभिन्न सेक्टरों में निवेश के रास्ते ख्ुाले हैं, जिसमें प्रदेश में नीवन तकनीकों के उपयोग, ऊर्जा आत्मनिर्भरता, युवाओं की स्किलिंग और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिलेगा जो छग को विकसित राज्य बनाने में मिल का पत्थर साबित होगा। मुख्यमंत्री के प्रयासों से निवेशकों का विश्वास छत्तीसगढ़ पर लगातार मजबूत हो रहा है। जापान के ओसाका में मुख्यमंत्री श्री साय ने जापानी कंपनी सरताज फूड्स को 100 करोड़ रुपए के निवेश का प्रस्ताव दिया है। इस निवेश से न केवल रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, बल्कि प्रदेश के किसानों की समृद्धि का मार्ग भी प्रशस्त होगा, जब प्रदेश का किसान समृद्ध होगा तो सभी प्रकार का व्यापार-व्यवसाय भी समृद्ध होग

    Latest Posts

    Don't Miss