Latest Posts

100 गुम मोबाइल बरामद, पुलिस ने मालिकों को लौटाए

रायपुर, संवाद साधना। राजधानी पुलिस की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 20 लाख रुपए के 100 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए हैं। ये फोन उत्तर प्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार से तकनीकी विश्लेषण और पुलिस समन्वय के जरिए ट्रैक कर बरामद किए गए। 2025 में अब तक 650 से अधिक गुम मोबाइल फोन उनके मालिकों को लौटाए जा चुके हैं, जिनकी कुल कीमत 1.30 करोड़ रुपए से अधिक है। आ

ईएमईआई नंबर के जरिए फोन की लोकेशन ट्रैक की गई और वर्तमान उपयोगकर्ताओं से संपर्क कर डिवाइस वापस मंगवाए गए। रायपुर पुलिस ने अपील किया है कि मोबाइल फोन गुम हो जाने पर तत्काल नजदीकी थाना या साइबर सेल में रिपोर्ट दर्ज करें, या पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत करें। किसी भी लावारिस या संदिग्ध मोबाइल की सूचना मिलने पर सिविल लाइंस स्थित साइबर सेल में जमा कराएं। ऐसे सहयोग करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा।

Latest Posts

Don't Miss