Latest Posts

कार शो-रूम की लिफ्ट से गिरा युवक, संचालक पर एफआईआर दर्ज


रायपुर, संवाद साधना। डीडी नगर थाना के सरोना क्षेत्र अंतर्गत एक कार शो-रूम में सुरक्षा व्यवस्था पर लापरवाही बरतने का मामला सामने आया है। इसकी वजह से लिफ्ट से एक युवक की गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने शो-रूम संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मर्ग जांच में लिया था। पुलिस के अनुसार डीडी नगर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक राजेन्द्र यदु मृतक एस राव के मर्ग जांच कर रहे हैं। इसी दौरान गवाह गवाह नंदलाल बसोड़ पिता भोलानाथ बसोड़ का कथन लिया गया, जिसने अपने कथन में कार शो-रूम कंपनी सरोना में गाड़ी तथा लिफ्ट आपरेटर का काम करना बताया है। मृतक राजा एस. राव जो शो-रूम का कर्मचारी था। प्रथम मंजिल से कार नीचे उतारते समय खड़े हाईड्रोलिक लिफ्ट से 3 जून शाम करीबन 4 बजे नीचे गिर जाने से सिर, छाती, पैर में चोट आने तथा ईलाज के दौरान मृत्यु होना बताया है। लिफ्ट में मृतक के गिरने के स्थान की तरफ कोई सुरक्षा घेरा नहीं था, जिस कारण मृतक नीचे गिर गया था। इससे चोटे आई है। पीएम रिपोर्ट में डॉक्टर ने मस्तिष्क में गंभीर चोट आने के कारण मृत्य होने का कारण लेख किया है। शो-रूम सरोना रायपुर के जनरल मैनेजर चन्द्रजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। लिफ्ट में सुरक्षा घेरा नहीं लगाकर समुचित व्यवस्था में लापरवाही बरती गई है।

Latest Posts

Don't Miss