रायपुर, संवाद साधना। रायपुर के एक अधिवक्ता को अज्ञात में ठगी का शिकार बनाया है। अधिवक्ता से 13500 रुपये की धोखाधड़ी की है। सरस्वती नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार साइंस कॉलेज के पीछे निवासी आयुष अग्रवाल पिता रमेश अग्रवाल के मोबाइल नम्बर पर 24 अगस्त को 11 फोन आया जिसे में उठा नही पाया। फिर शाम को 06.43 बजे फिर उसी नंबर से मेरे मोबाइल में फोन आया, जिसे में उठा नही पाया फिर लगभग शाम 07.15 बजे मेरे द्वारा इस मो.नं मे फोन किया। तब उसने स्वयं को Ola Electric Scooter Service Centre का कर्मचारी बताया और उसने मेरे वाहन Ola Electric Scooter क्र CG04PK 6660 की कॉरपोरेटर खराब है जिसे बदलना पड़ेगा और इसकी लागत ₹13,500/- होगी, जिसे मुझे ऑनलाइन भुगतान करना होगा कहा गया की मेरे द्वारा भुगतान की गयी राशि मुझे बीमा (Insurance) के माध्यम से वापस मिल जाएगी। जिस पर मैने अपनी सहमती दी फिर उक्त मोबाइल धारक ने ईमेल भी किया गया। उसका ईमेल आईडी olascooterhelpl@gmail.comहै, ये ईमेल मेरे निजी आईडी ayush.lazy007@gmail.com पर प्राप्त हुए।उसके बाद उक्त मोबाइल ने मुझे वाटस एप के माध्यम से यूपीआई आईडी yespay.mabs0841619ikit9872@yesbankltd भेजा जिसमे मुझे पेमेंट करने को कहा तब मैने 13500 रुपये शाम 07.32 बजे Google pay के माध्यम से यूपीआईडी भेजा इसके बाद मैने उससे डिटेल मांगा तो उसने कहा आपका बीमा प्रोशेश कर रहे है थोडे देर में आपको डिटेल भेज दूंगा उसके बाद रात्रि 10.27 बजे उक्त मोबाइल धारक से बात हुई तब उसने कहा की आपको एक मेल आया होगा ओला से जिसमे मेरे से 13200 रू का फेल ट्रांजेक्शन मैसेज आया होगा जिस पर मेने पूछा फेल ट्रांजेक्शन कैसे करू तब उसने मुझे bharatpe.8a0j0e9y4a18715@fbpe इस यूपीआई डी में रकम 13200 रू भेजेने को कहा एवं यह भी कहा की पैसे भेजने पर अपने आप ट्रांजेक्शन फैल हो जायेगा उसके बाद उसके बताये अनुसार मैने 13200 रूपये यूपीआईडी में डाला तो मेरा ट्रांजेक्शन सफल हो गया तब मुझे संदेह हुआ कि मेरे साथ धोखा हो रहा है तब मैने साइबर मे शिकायत किया।



