रायपुऱ,संवाद साधना। भीड़भाड़ इलाके में हाथ साफ करने का सिलसिला थम नहीं रहा है। खासकर त्योहार में सबसे ज्यादा देखने को मिलता है। मंगलवार को गोलबाजार के पास सुकमा से इलाज कराने आई महिला शिक्षका को अज्ञात ने अपना शिकार बनाया। उसके बैग से सोने का चैन और लॉकेट पार कर दिए। यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
पीडि़ता जानकी साहू ने बताया कि, वो सुकमा की है और हाई स्कूल में टीचर के पद पर है। 25 अगस्त को रायपुर अपना इलाज कराने आई थी। जानकी अपनी बेटी के साथ गोलबाजार में शॉपिंग कर कालीबाड़ी चौक में ऑटो पर बैठ गई। इस दौरान ऑटो में तीन महिलाएं भी सवार हो गई। वो बस पकडऩे के लिए जब पचपेड़ी नाका पहुंची फिर उतरकर देखा कि हैंडबैग से गहने गायब थे।
45 ग्राम वजन के थे गहने
एफआईआर के मुताबिक, जानकी के पर्स में एक सोने का चेन, एक सोने का लॉकेट, एक जोड़ी कान की बाली रखी थी। इन सभी गहनों का वजन करीब 45 ग्राम था। बाजार मूल्य के हिसाब से इन गहनों की कीमत करीब 4 लाख रुपए है। फिलहाल इस मामले में कोतवाली पुलिस ने शिकायत दर्ज की है। पुलिस को ऑटो में सवार तीन महिलाओं पर शक है।



