Latest Posts

ऑनलाइन से खरीदे 5 चाकू-वॉकी-टॉकी, युवक गिरफ्तार

रायपुर, संवाद साधना। पुलिस ने एक युवक को ऑनलाइन धारदार चाकू और वॉकी-टॉकी खरीदने के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान ईमरान अंसारी (18), रामेश्वर नगर, थाना खमतराई के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से कुल 5 धारदार बटनदार चाकू और 2 वॉकी-टॉकी जब्त किए हैं। जानकारी के मुताबिक, एण्टी क्राइम व साइबर यूनिट को सूचना मिली थी कि थाना खमतराई क्षेत्र के भनपुरी इलाके में एक युवक धारदार चाकू लेकर आमजन को आतंकित कर रहा है। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने कबूल किया कि उसने बाकी 4 चाकू ऑनलाइन शॉपिंग एप ‘मिशो’ से खरीदे हैं। पुलिस ने उसके निशानदेही पर सभी चाकू जब्त कर लिए। वहीं
पुलिस ने ई-कॉमर्स साइट और उसके डिलीवरी पार्टनर को नोटिस जारी किया है।

 

 

Latest Posts

Don't Miss