Latest Posts

नया रायपुर क्षेत्र में मुरुम खनन करने वालों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने किया 7 जेसीबी और 11 हाईवा जब्त

रायपुर संवाद साधना।। नया रायपुर क्षेत्र में लगातार अवैध मुरुम खनन करने वालों पर पुलिस और एनआरडीए की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के दौरान 7 जेसीबी और 11 हाईवा जब्त किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र में लगातार मुरुर खनन की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं, जिसे लेकर रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. लाल उमेंद सिंह के निर्देशन में नवा रायपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर चल रहे अवैध मुरुम खनन करने वालों पर कार्रवाई की। 6 – 7 अगस्त की रात को सत्य साइ अस्पताल के पीछे स्थित जमीन में अवैध खनन की सूचना मुखबिर के माध्यम से प्राप्त हुई थी। इसके बाद, नवा रायपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के नेतृत्व में और डिप्टी कलेक्टर अरविंद शर्मा के साथ एक विशेष टीम गठित की गई। विशेष टीम के वहां पर पहुंचने से अवैध खनन में लिप्त ड्राइवर और चालक सब गाड़ी छोडक़र भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। मौके पर से कुल 7 जेसीबी और 11 हाईवा तथा एक ट्रैक्टर की जप्ती की गई है। मामले में ज्ञात हुआ कि अवैध खनन माफियाओं द्वारा लगातार क्षेत्र की सरकारी जमीन को खोदकर करोड़ों रुपयों का नुकसान पहुंचाया जा रहा था, इसलिए विशेष अभियान चलाकर उपरोक्त संपूर्ण कार्रवाई की गई है। उपरोक्त संपूर्ण कार्रवाई में थाना मंदिर हसौद की टीम थाना प्रभारी सिद्धेश्वर सिंह तथा एनआरडीए की टीम शामिल थी।

Latest Posts

Don't Miss