रायपुर, (संवाद साधाना)। देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र स्थित एक दुकान में हुई चोरी की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मोबाइल फोन और टीवी बरामद किया गया है। वहीं पुलिस अब फरार साथीदार समीर की तलाश में जुटी है और बचे हुए चोरी के सामान की बरामदगी के प्रयास जारी हैं। आरोपियों ने दुकान से लैपटॉप, सीपीयू, सीसीटीवी डीवीआर, नकदी व अन्य सामान को चुराया था। इसमें से कुछ सामानों को बेच दिया है।
पुलिस के अनुसार चोरी के आरोप में सिविल लाइंस निवासी अब्दुल हाषिम (24) और अब्दुल अजीम उर्फ नज्जू (25) को गिरफ्तार किया है। ये दोनों आरोपी पीडि़त हमराज भारती के देवेन्द्र नगर पुराना बस स्टैंड पगरिया कॉम्पलेक्स की दुकान नंबर 127 में 30 जुलाई रात करीब 8.30 बजे शटर का ताला तोडक़र दुकान में प्रवेश किए और रखे लैपटॉप, सीपीयू, सीसीटीवी डीवीआर, 5 लीटर के 2 पीतल जार, सैमसंग मोबाइल की पैड मोबाइल और 12,800 नकद चोरी की।



