Latest Posts

चार थाना क्षेत्रों में लाखों की सेंधमारी, सीसीटीवी में कैद हुई हरकतें

रायपुर,(संवाद साधाना)। शहर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। रविवार और सोमवार को राजधानी के आमानाका, कोतवाली, कबीर नगर और राजेंद्र नगर थाना क्षेत्रों में चोरी की चार घटनाएं सामने आई, जिनमें चोरों ने चार लाख रुपए की संपत्ति और वाहन पर हाथ साफ कर दिया।
आमानाका थाना क्षेत्र के स्टर्लिंग होम्स अपार्टमेंट, टाटीबंध निवासी पीबी सुब्बैयाह 3 अगस्त सुबह अपनी बेटी को नीट परीक्षा दिलवाने के लिए भिलाई गई थी। रात 8 बजे लौटी तो पाया कि उनके फ्लैट का दरवाजा टूटा हुआ था और घर में बिखराव था। चोर अलमारी से सोने की चेन, झुमके, नथ, कंगन और चांदी की पायल लगभग दो लाख के जेवरात लेकर फरार हो गए।

टैगोर नगर से स्कूटर गायब
कोतवाली थाना क्षेत्र के टैगोर नगर सेक्टर-1 निवासी प्रकाशचंद पगारिया की स्कूटर दोपहर 3 बजे घर के बाहर से चोरी हो गई। डिक्की में मोबाइल और दुकान की चाबियां भी रखी हुई थीं। स्कूटर की अनुमानित कीमत 25,000 बताई गई है।
हर्षित रॉयल रेजिडेंसी में लाखों की सेंधमारी
कबीर नगर थाना क्षेत्र के हर्षित रॉयल रेजिडेंसी, हीरापुर रोड निवासी लोकनाथ देवांगन परिवार सहित 2 अगस्त को हैदराबाद गए थे। 3 अगस्त की सुबह 10:24 बजे सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध युवक उनके घर की कुंडी तोड़ते नजर आए। 4 अगस्त की तडक़े जब वे लौटे, तो पता चला कि सोने का हार, टॉप्स, मंगलसूत्र, तीन चांदी की पायल और नकदी समेत 83,000 की चोरी हो चुकी है।
एक साथ दो घरों में चोरी
देवपुरी कॉलोनी में हिमालयन हाइट्स कॉलोनी में 3 अगस्त को अज्ञात चोरों ने दो घरों के ताले तोड़ दिए। एयरपोर्ट में कार्यरत भावना यदु के घर से मंगलसूत्र, पायल, बाली और लगभग 60,000 मूल्य के गहने चोरी हुए, जबकि उनके पड़ोसी अनिश कुमार के घर से महंगी घडिय़ां, चांदी के सिक्के और 5,000 नकद सहित करीब 80,000 से अधिक सामानों की चोरी हुई है।

 

 

Latest Posts

Don't Miss