प्रकरण में पूर्व में 04 आरोपियों को किया जा चुका है गिरफ्तार
पुलिस ने चंदनीडीह ओवरब्रिज के ऊपर दो कार से एमपी ब्रांड की 20 पेटी शराब की गई थी जब्त
रायपुर, (संवाद साधना)। कार में शराब तस्करी के फरार आरोपी नगर पंचायत मंझौली जिला सिधी मध्यप्रदेश वर्तमान पता पंडरी शिव मंदिर निवासी अखिल तिवारी उर्फ अतुल पिता गजाधर प्रसाद तिवारी (22) को एंटी क्राईम एंड साइबर यूूनिट व थाना आमानाका पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। इस आरोप में पुलिस ने 6 व 7 जुलाई की दरम्यानी रात मध्यप्रदेश निर्मित अवैध शराब की तस्करी करते आरोपी निरंकारी फर्नीचर के पीछे पंडरी निवासी भावेश उर्फ लाला पिता विद्या निधान पांडे (36), सुजीत तिवारी उर्फ लाला पिता दिनेश तिवारी (23), कृष्णा नगर पहाड़ी चौक गुढिय़ारी निवासी दीपेश भंसाली उर्फ दीपू पिता सिंधी पिता सुखराम भंसाली (26)और टिचर्स कॉलोनी कोटा निवासी शिवशंकर राजपूत उर्फ सोनू पिता शैलेन्द्र राजपूत (32) को गिरफ्तार किया गया था। ये सभी आरोनी
कार क्रमांक सीजी/04/एनएल/6526 व सीजी/04/पीटी/7788 में मध्यप्रदेश निर्मित शराब की तस्करी कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर संयुक्त टीम ने चंदनीडीह ओवरब्रिज के ऊपर एमपी ब्रांड की 20 शराब के साथ चार को गिरफ्तार किया था। अखिल तिवारी फरार था।



