Latest Posts

ट्रेन के सामने कूदकर युवक ने दी जान,

रायपुर, (संवाद साधना)। सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में एक युवक ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। आसपास के लोगों ने युवक क्षतविक्षत लाश देखी तो पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और अस्पताल भेज दिया। सरस्वती नगर थाना प्रभारी ने बताया कि, यह हादसा रेलवे फाटक के पास बिजली ऑफिस के नजदीक हुआ है, जहां एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। फिलहाल मृतक की पहचान की कोशिश की जा रही है। घटना के कारणों की जांच जारी है। मृतक की उम्र करीब 50 साल के आसपास है। पुलिस मृतक के परिजनों से पूछताछ कर घटना के संबंध में जांच करेगी। इसके पहले भी सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के रेलवे फाटक के पास एक व्यक्ति की लाश मिली थी, जिसने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी थी।

Latest Posts

Don't Miss