Latest Posts

एटीएम मशीन में छेड़छाड़ कर ग्राहकों के खाते से रकम चुराने वाले शातिर ठग नागपुर से गिरफ्तार


रायपुर, (संवाद साधना)। एटीएम मशीन में छेड़छाड़ कर ग्राहकों के खाते से रकम चुराने वाले शातिर ठग विश्वजीत सोमकुंवर को पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने यूट्यूब से टेम्परिंग की तकनीक सीखी थी और रायपुर समेत नागपुर में भी कई वारदातों को अंजाम दिया है। आमानाका थाना और एंटी क्राइम व साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने टाटीबंध स्थित आईडीबीआई बैंक एटीएम में छेड़छाड़ की घटना की जांच के दौरान सीसीटीव फुटेज के आधार पर आरोपी को ट्रेस किया और पुलिस ने आरोपी को धरदबोचा।

इस तरह से देता था वारदात को अंजाम
आरोपी ्रञ्जरू के मनी डिस्पेंसर पर काली पट्टी चिपका देता था, जिससे ग्राहक द्वारा निकाली गई रकम वहीं फंस जाती थी। ग्राहक जब पैसे न निकलने पर लौट जाते, तो आरोपी मौके पर पहुंचकर रकम निकाल लेता था।

आरोपी के पास कई बैंको का एटीएम कार्ड
आरोपी ने पंडरी स्थित यूनियन बैंक, आमानाका के बैंक ऑफ इंडिया और आजाद चौक के सेंट्रल बैंक में भी ऐसी ही चोरी करना कबूला। उसके पास से & एटीएस कार्ड, 9 काली पट्टियां, 8 रेडियम पट्टियां, 1 मोबाइल, 1 कैंची, बेलन और एक बैग बरामद किया गया। जिनसे वो वारदात को अंजाम देता था।

Latest Posts

Don't Miss