Latest Posts

एसएसपी ने 27 निरीक्षकों का किया स्थानांतरण, स्वराज त्रिपाठी को मिला पंडरी और सिद्धेश्वर प्रताप को मुजगहन थाने का मिला प्रभार


रायपुर, (संवाद साधना)। राजधानी में पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने 27 इंस्पेक्टरों के प्रभार में बदलाव का आदेश जारी किया है। इस फेरबदल में कई इंस्पेक्टरों को ग्रामीण इलाकों से हटाकर शहर के महत्वपूर्ण थानों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा रक्षित केंद्र में पदस्थ दो इंस्पेक्टरों को भी अब थानों की कमान सौंपी गई है। इसमें थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा निरीक्षक सत्येन्द्र सिंह श्याम को अभनपुर, माना प्रभारी भावेश कुमार गौतम को थाना गंज, कबीर नगर थाना प्रभारी दीपेश जायसवाल को थाना गोबरा नवापारा, देवेन्द्र नगर थाना प्रभारी आशीष यादव को मंदिर हसौद, खरोरा थाना प्रभारी दीपक पासवान को तिल्दा-नेवरा, सिविल लाइन थाना प्रभारी रोहित कुमार मालेकर को उरला, गोलबाजार थाना प्रभारी अर्चना बंछोर धुरंधर को महिला थाना, सिटी कोतवाली थाना प्रभारी सुधांशु बघेल को आमानाका, अभनपुर थाना प्रभारी सिद्धेश्वर प्रताप सिंह को थाना मुजगहन, मुजगहन थाना प्रभारी जितेन्द्र ऐसैया को थाना नवा रायपुर राखी, गोबरा नवापारा थाना प्रभारी अविनाश सिंह को देवेन्द्र नगर, मंदिर हसौद थाना प्रभारी आशीष सिंह राजपूत को थाना राजेन्द्र नगर, गुढिय़ारी थाना प्रभारी कृष्ण कुमार कुशवाहा को थाना सिविल लाईन, राजेन्द्र नगर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह को यातायात शाखा, उरला थाना प्रभारी भेखलाल चन्द्राकर को गुढिय़ारी, सरस्वती नगर थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार यादव को थाना मौदहापारा, गंज थाना प्रभारी यशवंत प्रताप सिंह को गोलबाजार, मौदहापारा थाना प्रभारी यामन कुमार देवांगन को थाना माना, नवा रायपुर राखी थाना प्रभारी अजीत सिंह राजपूत को थाना कोतवाली, खम्हारडीह थाना प्रभारी मनोज साहू को अजाक, आमानाका थाना प्रभारी सुनील दास को थाना कबीर नगर, रक्षित केंद्र में पदस्थ निरीक्षक मल्लिका बैनर्जी को डीसीआरबी, रमाकंात तिवारी को थाना खरोरा, थाना प्रभारी पंडरी कमलेश देवांगन को यातायात शाखा, कंट्रोल रुम प्रभारी, स्वराज त्रिपाठी को थाना पंडरी, अजाक प्रभारी नरेन्द्र साहू को थाना सरस्वती नगर और रक्षित केंद्र में पदस्थ निरीक्षक वासुदेव परगनिहा को थाना खम्हारडीह का प्रभारी बनाया गया है।

Latest Posts

Don't Miss