Latest Posts

लापता 4472 महिलाओं व पुरुषों को पुलिस ने परिजनों से मिलवाया

ऑपरेशन मुस्कान के तहत की जा रही खोजबीन
रायपुर, (संवाद साधना)। छत्तीसगढ़ पुलिस महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के साथ ही लापता लोगों की खोज मे लगातार मेहनत कर रही है। पिछले समय में गुम बच्चों को खोजने के लिए ‘ऑपरेशन मुस्कान’ चलाया गया, राज्यभर में पहली बार बड़े पैमाने पर चलाए गए ऑपरेशन तलाश के तहत पुलिस ने 4472 गुमशुदा महिला और बच्चों को सुरक्षित बरामद कर उनके परिजनों से मिलवाया। यह विशेष अभियान पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम के निर्देशन में 1 जून से 30 जून तक चलाया गया। ुलिस मुख्यालय ने इस अभियान के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए और कई टीमों का गठन किया। हर लापता व्यक्ति के घर जाकर उनके परिवार से बात की गई और हर मामले की गहन समीक्षा की गई। उसके बाद गुमशुदा की मिलने की संभावित जगहों पर पुलिस टीम भेजी गई। इस तरह सटीक योजना के साथ प्रदेश के भीतर और बाहर भी तलाश की गई।
3207 महिलाएं और 1265 पुरुष मिले
यह पहला मौका है जब पूरे छत्तीसगढ़ में बालिग लापता लोगों की खोज के लिए इतना बड़ा अभियान चला। पुलिस ने न केवल राज्य के अंदर बल्कि देश के अन्य राज्यों में भी छापामारी कर गुम लोगों को खोजा। अभियान के दौरान कुल 4472 गुमशुदा महिला और पुरुषों को बरामद किया गया, जिनमें से 3207 महिलाएं और 1265 पुरुष थे।
लापता लोगों की सुरक्षित वापसी
बरामद लोगों में से 252 महिला-पुरुषों को अन्य राज्यों से सकुशल उनके परिवार के पास भेजा गया। ये राज्य मध्यप्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, झारखण्ड, दिल्ली, तमिलनाडू, बिहार, पंजाब, हरियाणा, गुजरात, कर्नाटक, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, पुडूचेरी और असम थे। इस काम में पुलिस ने बहुत सावधानी और संवेदनशीलता दिखाई।

    बाक्स

    जिला गुमशुदा
    बिलासपुर -1056
    दुर्ग – 807
    रायपुर – 217
    महासमुंद – 267

    Latest Posts

    Don't Miss