-सोशल मीडिया पर बढ़ती घटनाएं, अब खुद पुलिस का पेज बना निशाना
रायपुर, (संवाद साधना)। राजधानी की पुलिस इन दिनों साइबर अपराध रोकने के लिए लगातार अभियान चला रही है, लेकिन अब खुद पुलिस का ही आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट साइबर हमले का शिकार हो गया। रायपुर पुलिस का इंस्टाग्राम अकाउंट अज्ञात साइबर अपराधियों द्वारा हैक कर लिया गया है। जिसमें रायपुर पुलिस का इस्टाग्राम अकांउट दो मिनट को लिए हैक किया गया था साथ ही एक अपत्तिजनक विडियो भी पोस्ट किया गया था, जिससे पुलिस विभाग की डिजिटल सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
पुलिस विभाग का सूचना माध्यम बना निशाना
इंस्टाग्राम पर रायपुर पुलिस का आधिकारिक पेज नागरिकों से संवाद और जागरूकता फैलाने का एक अहम माध्यम था। खासकर अभियान निजात, ड्रग फ्री रायपुर, महिला सुरक्षा, यातायात नियम आदि से संबंधित जानकारी और जागरूकता वीडियो नियमित रूप से इस पेज पर पोस्ट किए जाते थे। बड़ी संख्या में लोग इस अकाउंट से जुड़े हुए थे, लेकिन अब यह अकाउंट हैक हो जाने से सामान्य नागरिकों को भी भ्रम की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।
साइबर सेल कर रही जांच
घटना की जानकारी मिलते ही रायपुर पुलिस के साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हैकिंग किस स्थान से और कैसे की गई। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि क्या अकाउंट से कोई फर्जी गतिविधि की गई है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही अकाउंट को रिकवर
कर लिया है। अपत्तिजनक विडियो को भी हटा दिया है।
वर्जन
रायपुर पुलिस के इंस्टाग्राम अकाउंट को हैक करने की कोशिश की गई, लेकिन साइबर सुरक्षा मजबूत होने के चलते अकाउंट महज दो मिनट के लिए ही हैक हो पाया। हैकिंग की लोकेशन का पता लगाने की कार्रवाई जारी है।
संदीप मित्तल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राइम ब्रांच



