Latest Posts

शराब की तस्करी करते अभनपुर के 2 युवक गिरफ्तार

रायपुर, (संवाद साधना ) ।  गोबरा नयापारा थाना क्षेत्र के ग्राम कुर्रा के पास सोनेसिल्ली रोड पर पुलिस ने कार में शराब की तस्करी करते हुए अभनपुर के रहने वाले दो युवक को गिरफ्तार किया है। कार से पुलिस ने 144 पौवा देसी शराब जब्त किया है, जिसका बाजार मूल्य 2.50 लाख रुपए बताया गया है। परिवहन में प्रयुक्त कार को भी टीम ने जब्त कर लिया है। यह कार्रवाई एंटी क्राइम साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने की है। पुलिस के अनुसार के मुखबिर से सूचना मिली थी कि गोबरानवापारा थाना क्षेत्र के कुर्रा गांव के पास सोनेसिल्ली रोड पर एक कार में शराब की अवैध तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और कार को रोककर तलाशी ली। इस दौरान शराब जब्त की गई। तस्करी के आरोप में टीम ने सत्यम चौक अभनपुर निवासी मनोज टंडन (28) और मौलीमाता चौक अभनपुर निवासी लिखेन्द्र सोनवानी (24) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

Latest Posts

Don't Miss