– आदेश को लेकर शिक्षक परेशान
रायपुर, (संवाद साधना ) । जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। अधिकारी ने युक्तियुक्तकरण के लिए काउंसलिंग की जगह और स्थल का चयन तो कर दिया है, लेकिन किस दिन किस शिक्षकों का होना है वह समय-सारणी जारी नहीं किया गया है। इसे लेकर अतिशेष सहायक शिक्षक, शिक्षक और व्याख्याता गुमराह हो रहे है। देर रात तक समय सारणी के आने की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन नहीं आया। इस आदेश को देखते हुए अधिकारी गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। माधवराव सप्रे उत्कृष्ट विद्यालय में काउंसलिंग किया जाना है।
जानकारी के अनुसार डीईओ ने आदेश जारी करते हुए बीईओ, प्राचार्य व सभी प्रधानपाठकों को पत्र भेजा है। इसमें युक्तियुक्तकरण के निर्देश दिए गए है। रायपुर जिले में 2 से 4 जून तक काउंसलिंग किया जाना है। संबंधित शिक्षक काउंसलिंग के दिन उपस्थित रहेंगे। शिक्षकों को काउंसलिंग के बाद उक्त स्थान पर पदस्थापना की जाएगी इस संबंध में डीईओ से चर्चा करनी चाही, लेकिन नहीं हो सकी।



