Saturday, March 7, 2026

Latest Posts

युवक कांग्रेस ने निकाली तिरंगा यात्रा

(कोरबा पाली)पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र के विधायक मोहित राम केरकेट्टा की उपस्थिति में युवक कॉंग्रेस के आर टी आई प्रभाग जिला महासचिव गौरव श्रीवास्तव के नेतृत्व में भव्य डीजे तिरंगा यात्रा निकाली गई। य़ह यात्रा शिव मन्दिर चौक से आरम्भ हुई। जिसने नगर के प्रमुख मार्ग का भ्रमण किया और अटल चौक पर समापन हुआ। विधायक श्री केरकेट्टा ने कार्यकर्ताओं की होंसला अफजाई करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि अनिल गुप्ता, ब्लॉक महिला कॉंग्रेस अध्यक्ष श्रीमती पत्रिका खुरसेंगा, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन विधानसभा अध्यक्ष प्रवीण पटेल, दुर्गेश जेठवा, कृष्णा दास, प्रतीक, सोम , आयुष, किशन,विजय नेताम, चीकू गोस्वामी, अभिनव राजपूत, प्रशांत टेकाम,उमेश, विजय निगम ,रिंतू आदि अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।

Latest Posts

Don't Miss