Latest Posts

राममय हुआ शहर, निकाली गई कलश यात्रा, रामदरबार में विराजित हुए श्रीराम

ोरबा, आज आध्यात्म जगत में एक ऐतिहासिक कड़ी जुड़ने जा रही हैं। सबका मन आज आल्हादित हैं। आध्यात्म की लहरें कोरबा में हिलोरे मारने लगी हैं। कोरबा विधायक एवं प्रदेश के राजस्व मंत्री जनसेवक जयसिंह अग्रवाल द्वारा नवनिर्मित डीडीएम रोड स्थित भव्य राम दरबार में भगवान राम की अनुपम मूर्ति की आज प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है।जिसके लिए कलश यात्रा निकाली गई, महिलाओं और युवतियों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।कोरबा विधायक एवं प्रदेश के राजस्व मंत्री जनसेवक जयसिंह अग्रवाल द्वारा नवनिर्मित डीडीएम रोड स्थित में भव्य राम दरबार में भगवान राम की अनुपम मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुई
जगद्गुरु आदि शंकराचार्य पुरी पीठेश्वराधीश निश्चलानंद सरस्वती महाराज के सानिध्य में दोपहर 12 बजे से भव्य धार्मिक कार्यक्रम में मंत्रोच्चार के साथ प्राण प्रतिष्ठा प्रारंभ हुई । विद्वान आचार्यों के मंत्रोच्चार के साथ अनुष्ठान प्रारंभ हुआ और घंटों तक सभी देवों का आह्वान कर राम दरबार के गर्भगृह में भगवान की अनुपम मूर्ति को स्थापित कर उनकी प्राण प्रतिष्ठा की गई। भगवान राम की अनुपम मूर्ति को जयपुर के कारीगरों ने भव्य रूप से बनाया है

Latest Posts

Don't Miss