कोरबा ,जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव व प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की अनुमति व जिला संगठन प्रभारी श्याम बिहारी जायसवाल , सह प्रभारी गोपाल साहू एवं भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार सिंह की सहमति से कोसाबाड़ी मण्डल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा द्वारा कोसाबाड़ी मण्डल में श्री राजेश राठौर और श्री पुनी राम साहू को मंडल में उपाध्यक्ष , श्री दिनेश वैष्णव को मंडल महामंत्री,श्री मिलाप राम को मंडल मंत्री के पद पर नियुक्त किया गया है दिनेश वैष्णव बीजेपी के पार्षद रह चुके हैं वही मंडल में उपाध्यक्ष पद के पद का दायित्व निभा चुके हैं दिनेश वैष्णव के कुशल कार्य व ईमानदारी का परिचय दिया शुरू से ही संगठन में सक्रिय कार्य करते रहे सक्रिय कार्य के चलते मंडल में महामंत्री का दायित्व दिया है दिनेश वैष्णव के महामंत्री बनने के बाद कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल देखने को मिल रहा हैं



