(कोरबा) पाली तानाखार विधानसभा के पाली,पसान और पोड़ी उपरोड़ा के महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है। ग्राम पंचायत डोंगानाला की तेजतर्रार,युवा सरपंच और सक्रिय कार्यकर्ता श्रीमती पत्रिका खुरसेंगा को महिला कांग्रेस का पाली ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती फूलो देवी नेताम की सहमति से कोरबा लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत एवं पाली तानाखार विधायक मोहित राम केरकेटा की अनुशंसा पर महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष श्रीमती प्रभा तवर ने पाली के अलावा पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक अध्यक्ष पद पर फुलेश्वरी महंत एवं पसान ब्लॉक अध्यक्ष के लिए श्रीमती सरोज अग्रवाल को महिला ब्लॉक अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की है। बहुमुखी प्रतिभा की धनी ,सरपंच श्रीमती खुरसेंगा के ब्लॉक अध्यक्ष पद पर नियुक्ति पर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है। श्रीमती खुरसेंगा ने अपनी नियुक्ति पर आभार जताते हुए उन को दी गई जिम्मेदारी को निष्ठा पूर्वक निर्वहन करने का भरोसा दिलाया है।