Friday, June 20, 2025

Latest Posts

जनता की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही सरकार : किरणदेव

धर्मान्तरण और रासुका के विरोध भाजपा ने किया प्रदर्शन 

जांजगीर चाम्पा। धर्मान्तरण और रासुका के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा जिला मुख्यालय के कचहरी चौंक मे गुरुवार 19 जनवरी को धरना प्रदर्शन किया गया। धरना सभा मे बीजेपी नेताओं ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा।
गौरतलब है कि राज्य सरकार के खिलाफ अब भारतीय जनता पार्टी आक्रमक रूप अपना रही है, और सडक से सदन तक अपनी आवाज़ बुलंद कर रही है। इसी कड़ी में 19 जनवरी को भाजपा ने जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया। इस धरना प्रदर्शन मे बीजेपी के जिला भर के नेताओ ने हिस्सा लिया। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल और बीजेपी के संभागीय प्रभारी किरण देव भी आंदोलन में शामिल हुए। धरना प्रदर्शन मे बीजेपी नेताओं ने राज्य सरकार पर जम कर निशाना साधा। नेताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार रासुका लगा कर जनता की आवाज़ को दबाने की कोशिश कर रही है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में सरकार के संरक्षण में सुनियोजित रूप से धर्मान्तरण कराने का आरोप लगाया। भाजपा के संभाग प्रभारी किरण देव ने कहा कि राज्य कि भूपेश सरकार रासुका के रूप मे काला क़ानून लाई है और जनता की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रमन सिंह के 15 साल के कार्यकाल मे इस तरह का कभी भी क़ानून जनता पर नहीं थोपा गया था। उहोने कहा कि रासुका सें कोई डर नहीं है। बीजेपी का एक एक कार्यकर्त्ता सरकार के खिलाफ सडक मे उतर कर प्रदर्शन कर रहा है और जनता के बीच पहुंच रहा है।  नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि उनको चस्मा बदलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल को राज्य मे हो रहे धर्मान्तरण नहीं दिख रहा है। नारायण चंदेल ने शासन और प्रशासन पर सुनियोजित ढंग सें धर्मान्तरण कराने का आरोप लगया। उन्होंने रासुका के विषय मे राज्य सरकार को आड़े हाथ लिया और मानसून सत्र के दौरान  सदन मे एक बार भी रासुका लाने के विषय मे चर्चा किये बिना ही एकाएक इस काले क़ानून को थोपने का आरोप लगाया। इस मौके पर पूर्व सांसद कमला देवी पाटले, पूर्व विधायक अम्बेश जांगड़े, भाजपा जिला अध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल, दिनेश सिंह, पुरुषोत्तम शर्मा, आशुतोष गोस्वामी, हितेश यादव, जितेंद्र देवांगन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Latest Posts

Don't Miss