Friday, June 20, 2025

Latest Posts

पुरानी रंजिश पर बलवा, सरपंच समेत 21 गिरफ्तार

बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम झपेली में हुई थी घटना

जांजगीर-चांपा। बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम झपेली में पुरानी रंजिश पर बलवा हो गया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मामले में पुलिस ने सरपंच समेत 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही दो नाबालिगों को भी पकड़ा गया है। ग्राम झपेली में छेरछेरा त्यौहार को दो पक्षों में हुऐ  बलवा के 21 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रकरण में सम्मिलित विधि से संघर्षरत 2 बालकों के विरुद्ध विधिवत कार्यवाही की गई है। ग्राम झपेली के सरपंच एवं सरपंच पति सहित अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। प्रकरण में फरार अन्य आरोपियों की पतासाजी की जा रही है। आरोपीयों के विरूद्ध धारा 341,147, 148, 294, 506, 323 भादवि के तहत कार्यवाही की गई है। ग्राम झपेली में दो पक्षों में 6 जनवरी को पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद जमकर मारपीट हुई थी। थाना बलौदा में दोनों पक्षों के विरुद्ध धारा 341, 147, 148, 294, 506, 323 भादवि पंजीबद्ध कर विवचेना में लिया गया। एक पक्ष के आरोपी नंदकुमार कश्यप, नंदलाल कश्यप, पारस नाथ कश्यप, श्रीमती बृहस्पति कश्यप, दीपक कश्यप, नीरज कश्यप, शिवपाल कश्यप, श्रीमती बती बाई कश्यप,  पदुम कश्यप,  लेखपाल कश्यप, प्रकाश कश्यप को गिरफ्तार किया गया। विधि से संघर्षरत 2 बालकों के विरूद्ध विधिवत कार्यवाही की गई।  दूसरे पक्ष के आरोपी दिनेश कश्यप, महेंद्र कश्यप, रमेश कश्यप, मालिकराम कश्यप, भोलूराम कश्यप, गर्जनलाल कश्यप, बजरंग कश्यप,  सरस्वती बाई कश्यप,  खुशी बाई कश्यप, पार्वती बाई कश्यप को गिरफ्तार कर विधिवत कार्यवाही किया गया।     आरोपियों को गिरफ्तार करने में उपनिरीक्षक गोपाल सतपथी, सहायक उपनिरीक्षक के पी कंवर, प्रधान आरक्षक गजाधर पाटनवार, अरूण कौशिक, केदार साहू, आर. हेमंत साहू, रामभरोस कश्यप, श्याम राठौर एवं लखेश विश्वकर्मा का विशेष योगदान रहा।

Latest Posts

Don't Miss