Monday, June 23, 2025

Latest Posts

भारतीय मजदूर संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग सम्पन्न

व्यक्तित्व विकास एवं निर्माण में भारतीय मजदूर संघ की अहम भमिका- नरोत्तम धृतलहरे

भारतीय मजदूर संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला प्रकोष्ठ का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुधवारी कोरबा पूर्व में संपन्न हुआ। इस दो दिवसीय अभ्यास वर्ग में पूरे प्रदेश से असंगठित क्षेत्र एवं संगठित क्षेत्र के विभिन्न विभागों आंगनबाड़ी, मध्यान भोजन, आशा वर्कर/मितानिन, भवन एवं अन्य निर्माण मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं के साथ ही संगठित क्षेत्र बिजली के चुने हुए 52 महिलाओं ने भाग लिया। पूरे अभ्यास वर्ग में कुल 6 सत्र हुए प्रथम दिवस में क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री धर्मदास शुक्ला, राष्ट्रीय महिला प्रमुख (सहकारिता) सहकार भारती शताब्दी पांडे, श्रम निरीक्षक श्रीमती सरस्वती बंजारे, भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश संगठन मंत्री श्री योगेश दत्त मिश्रा ने विभिन्न विषयों पर कालखंड लेकर प्रशिक्षण दिए, एवं प्रथम दिवस के अंतिम सत्र में संभाग वार समूह चर्चा किया गया। अभ्यास वर्ग के दूसरे दिन बौद्धिक सत्र हुआ जिसमें मात्र संघ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के माननीय विभाग संघचालक श्री सत्येंद्र नाथ दुबे जी का मार्गदर्शन हुआ। उसके बाद अगला कालखंड श्रम निरीक्षक ममता कुर्मी, भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री श्री नरोत्तम घृतलहरे, उद्योग प्रभारी श्री राधेश्याम जयसवाल जी ने अलग-अलग विषयों पर पर मार्गदर्शन दिया। भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री श्री नरोत्तम घृतलहरे ने अभ्यास वर्ग में संबोधित करते हुए कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे मजदूरों के व्यक्तित्व विकास एवं निर्माण में संगठन की अहम भूमिका है। भारतीय क्षेत्र में मजदूरों के हित में काम करने वाला भारतीय मजदूर संघ की एक ऐसा संगठन है जो इस प्रकार के प्रशिक्षण आयोजित कर मजदूरों के व्यक्तित्व विकास एवं निर्माण के लिए निरंतर काम करती है। भारतीय मजदूर संघ छत्तीसगढ़ के उद्योग प्रभारी श्री राधेश्याम जायसवाल ने प्रशिक्षण में अपना कालखंड लेते हुए बताया कि भारतीय मजदूर संघ गैर राजनीतिक संगठन है जो राष्ट्रहित उद्योग हित एवं श्रमिक पर कार्य करती है संगठन का प्रथम उद्देश्य राष्ट्रहित है उसके बाद उद्योग हित फिर अंतिम श्रमिक हित होता है। यह संगठन एवं मजदूरों के लिए काम नहीं करती बल्कि समाज के बीच जाकर विभिन्न प्रकार के जैसे पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण के विषय को लेकर जन जागरण महिला दिवस पर महिलाओं के सम्मान श्रम दिवस श्रम दिवस में श्रमिकों का सम्मान समरसता दिवस पर गरीबों का सम्मान आदि उत्सव के माध्यम से निरंतर समाज में कार्य करती है।
   दो दिन से चल रही निरंतर अभ्यास वर्ग के अंतिम एवं समापन सत्र में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भारतीय मजदूर संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष श्री भोला प्रसाद तिवारी ने अपने विचार रखते हुए कहा की भारतीय मजदूर संघ की रीति नीति श्रमिक संगठनों से अलग है जिसका मूल मंत्र त्याग तपस्या और बलिदान, देश के हित में करेंगे काम। काम का लेंगे पूरे दाम।। जैसे नारों के साथ हमेशा राष्ट्रहित पर कार्य करती है।
पूरे कार्यक्रम में पूरे अभ्यास वर्ग मे कोरबा जिले के सभी संगठन भारतीय कोयला खदान मजदूर संगठन एनटीपीसी मजदूर संघ बालकों कर्मचारी संघ बिजली उत्पादन कर्मचारी संघ बाल के साथ भवन निर्माण आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ बिजली कर्मचारी संघ कोरबा से सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा आज के समापन कार्यक्रम में मुख्य रूप से अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह भारतीय कोयला खदान मजदूर संगठन बिलासपुर के महामंत्री अशोक सूर्यवंशी बालकों कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रामलाल चंद्रा महामंत्री हरीश सोनवानी बिजली वितरण के सचिव यशवंत राठौर भारतीय मजदूर संघ जिला कोरबा के अध्यक्ष शरद नायर जिला मंत्री नवरतन बरेठ, जिला कार्यालय मंत्री आशीष कुम्भकार, जिला कार्यकारिणी सदस्य सत्य प्रकाश गाली गुप्ता, श्रीनिवास राव, बिजली उत्पादन कर्मचारी संघ के वरिष्ठ सदस्य वेंकट राव सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Latest Posts

Don't Miss