Latest Posts

रेलवे क्रासिंग की वजह से बिगड़ रही शहर की यातायात व्यवस्था

 

कोरबा ,शहर की यातायात व्यवस्था पहले ही बिगड़ी हुई है और ऐसे में रेलवे फाटक राहगीरों के लिए और अधिक मुसीबत साबित हो रही। कोयला परिवहन के लिए शहर के बीच से ही रेल लाइन गुजरी है। इसकी वजह से जगह-जगह रेलवे क्रासिंग बनाया गया है। स्थिति है कि हर 10 मिनट के अंदर क्रासिंग बंद करना पड़ता है। भीड़ लगती है और आपाधापी के बीच रेलवे क्रासिंग के नीचे से जान जोखिम में डालकर लोग गुजरते हैं। त्यौहार के सीजन में स्थिति और खराब हो जाती है। लगातार नियमों का उल्लंघन करने वालों की संख्या बढ़ रही है।
शहर के मुख्य मार्गो में चार किलोमीटर के अंतराल में पांच रेलेवे क्रासिंग है। नियम के अनुसार क्रासिंग की बेरियर की ऊंचाई जमीन से तीन फीट होनी चाहिए। साथ में रेड सिग्नल व रेडियम की पेटिंग आवश्यक है। जिससे रात के समय वाहन चालकों को इसकी जानकारी मिल सके। रेलवे की ओर से नियम का पालन नहीं किए जाने के कारण वाहन चालक भी नियमों की अनदेखी करने से बाज नहीं आते। त्यौहार की वजह से ग्रामीण क्षेत्र से खरीदी करने लोग शहर आते हैं। नवरात्रि दशहरा दीपावली सहित अन्य उत्सवों की खरीदारी के लिए शहर के सड़कों में भीड़ रहेगी। बताना होगा कि डीएसपीम व बालको में कोयला आपूर्ति के मालगाड़ी के आवागमन से फाटक प्रत्येक 10 मिनट के अंतराल में बंद हो जाता हैं। शारदा विहार, मुड़ापार व सीएसइबी चौकर मुख्य मार्ग से जुड़ा ऐसे में सड़क में लंबी दूरी तक वाहनों की कतार लग जाती है। रेलवे फाटक बंद होने के दौरान ट्रैफिक पुलिस भी यात्रियों को उनके हाल पर छोड़ देते हैं। ऐसे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।

0 एंबुलेंस वाहनों के लिए नहीं विकल्प

आपातकालीन मरीजों के लेकर आने वाले एंबुलेंस वाहनों को तब तक इंतजार करना होता है जब तक फाटक न खुल जाए। शहर के अंतिम छोर में जिला अस्पताल संचालित है। वहीं दूसरे छोर में रानी धनराज कुंवर अस्पताल है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गंभीर मरीज अथवा प्रसूतियों के लिए बेड की समस्या होने पर अक्सर उन्हे जिला मेडिकल रेफर किया जाता है। इस दौरान पुराना बस स्टैंड से निकल जिला अस्पताल पहुंचने के लिए एंबुलेंस को दो रेलवे फाटक पार कर जिला अस्पताल आना होता है।

0 अक्सर फाटक में ठहर जाती है लोड मालगाड़ी

व्यस्त सड़क से लगे फाटक में अक्सर कोयला लदान की मालगाड़ी खड़ी हो जाती है। शारदा बिहार से सीएसईबी चौक तका रेल पटरी अधिक चढ़ाव पड़ता हैं। ऐसे में कोयले से भरी माल गाड़ी का इंजन लोड नहीं लेने कारण फाटक में ही रूक जाता है। अतिरिक्त इंजन यार्ड से मंगाकर माल गाड़ी को आगे बढ़ाने के लिए सपोर्ट देना पड़ता है तब कहीं जाकर फाटक खुलता है। इस दौरान यात्री हलकान रहते हैं।
:

रेलवे फाटक आज और कल रहेंगे बंद

कोरबा ,दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे अंतर्गत आने वाला कोरबा यार्ड सोनालिया समपार रेलवे फाटक 23 और 24 सितंबर को आवागमन के लिए बंद रहेगा। यह रेलवे फाटक में अतिआवश्यक मरम्मत का कार्य होने के कारण बंद रहेगा। इस दौरान छोटे वाहनों जैसे- टू व्हीलर और फोर व्हीलर का आवागमन परिवर्तित मार्ग से किया जा सकेगा। रेलवे ने इसके लिए सूचना जारी कर दी है। रेलवे फाटक को जरूरी मरम्मत काम के कारण सड़क मार्ग के यातायात के लिए बंद रखा जायेगा।

Latest Posts

Don't Miss