महासमुंद। नगर पालिका द्वारा इंडियन स्वच्छता लीग का आयोजन किया गया। इस दौरान रैली निकाल कर बरोड़ा चौक से लेकर कलेक्टोरेट तक साफ सफाई करते हुए लोगों को जागरूक किया। साथ ही कचरा यहां वहां न फेंकने व डस्टबिन उपयोग करने पर जोर दिया गया। वहीं कलेक्टोरेट परिसर स्थित गांधी प्रतिमा के सभी ने शहर में स्वच्छता बनाए रखने और दुसरों में जागरूकता लाने की शपथ ली।
स्वचछ भारत मिशन के अंतर्गत नगर पालिका द्वारा इंडियन स्वच्छता लीग का शनिवार को आयोजन किया गया। इस लीग में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग, पार्षद पवन पटेल, मनीष शर्मा, मंगेश टांकसाले, पूर्व पार्षद राजू साहू, सीएमओ आशीष तिवारी, दिलीप चंद्राकर, श्री श्रीवास, नौशाद बक्श, सीताराम तेलक, जितेन्द्र महंती, पिंटू मानिकपुरी, नीतू प्रधान, ममता बग्गा, प्रेमशीला बघेल सहित मिशन क्लीन सिटी के सफाई मित्र बहनों ने बरोड़ा चौक से गौरव पथ होते हुए कलेक्टोरेट तक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के साथ सफा सफाई करते हुए नागरिकों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील की गई। और डस्टबिन उपयोग तथा सुखा व गीला कचरा अलग अलग रखने का संदेश दिया। इस दौरान नपाध्यक्ष श्रीमती महिलांग, पार्षद सहित सीएमओ ने सड़क की दोनों ओर झाड़ू लगाते हुए झिल्ली, प्लास्टिक आदि कचरा एकत्रित कर उठाया गया। बाद नपाध्यक्ष श्रीमती महिलांग सहित पूरी टीम कलेक्टोरेट परिसर की सफाई की। और अपर कलेक्टर दुर्गेश वर्मा ने गांधी प्रतिमा के समक्ष सभी को हाथ उठाकर शहर को साफ व स्वच्छ बनाए रखने की शपथ दिलाई।
