मेडिकल कॉलेज और ओव्हरब्रिज जिले के लिए बड़ी उपलब्धि*
महासमुंद। प्रदेश के 50 विधानसभाओं में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम संपन्न हो चुका है। सभी योजनाएं धरातल पर दिखाई दे रही है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली का क्रियान्वयन अच्छे से हो रहा है। योजनाओं से आय में वृद्धि हो रही है। अब तक 50 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है खरीदी सुव्यस्थित चल रही है उठाव भी हो रहा है। मेडिकल कॉलेज और ओव्हरब्रिज जिले के लिए बड़ी उपलब्धि है। और कई कार्यों के लिए घोषणाएं भी की है। उक्त बातें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महासमुंद में आयोजित भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दूसरे दिन सर्किट हाऊस में आयोजित पत्रकारवार्ता में कही।
पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि भेंट-मुलाकात कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनता से योजनाओं की जानकारी लेना है। शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधा बेहतर देखने को मिल रही है, सेवा के क्षेत्र में कई कार्य हो रहे हैं। पुराने प्रकरणों का निराकरण हो रहा है खासकर जमीन संबंधी। बंदोबस्त त्रुटि सुधार के लिए कलेक्टर को निर्देश दिए गए हैं।