Friday, June 27, 2025

Latest Posts

12 दिन में 10 लाख क्विंटल की खरीदी

खरीदी के साथ उठाव से समितियां खुश, खरीदी प्रभावित होने की संभावना कम*

महासमुंद। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी है। पिछले 12 दिनों में जिले के 28 हजार किसानों से साढ़े 10 लाख क्विंटल से भी अधिक की धान खरीदी हो चुकी है। इधर, खरीदी के साथ जिले में उठाव भी जारी है जिसमें खरीदे गए धान में पौने 4 लाख क्विंटल का उठाव भी समितियों से हो गया है।
खरीदी के चार दिनों बाद ही समितियों से धान का उठाव शुरु होने से समितियां खुश हैंं। इसलिए केन्द्रों से पहले दिन धान उठाव के लिए पहुंचे ट्रक चालकों का समितियों ने हार पहना और मुंह मीठा कराकर स्वागत किया है। जिला सहकारी बैंक ने बताया कि अब तक कुल 28771 हजार किसानों से कुल 15 करोड़ 6 लाख 70 हजार 792 रुपए कीमत का 10 लाख 54143 क्विंटल धान खरीदी की गई है। इसमें 9.92484 क्विंटल  मोटा, 10933 हजार क्विंटल पतला और 50726 क्विंटल सरना धान खरीदा गया है। सर्वाधिक धान कोमाखान समिति से 3961 किसानों ने बेचा है जबकि सबसे कम पिरदा समिति से 941 किसानों ने बेचा है। इसके साथ झलप 2479, तेन्दूकोना से 2133, तुमगांव से 1316, तोरेसिंहा से 1936, पिथौरा 1970, बसना से 1470, बागबाहरा से 2420, भंवरपुर 2596, महासमुंद से 2232, सरायपाली से 3395 और सांकरा से 1990 किसानों ने धान बेचा है।
*नियमित उठाव से प्रभावित नहीं होगी खरीदी*
पिटियाझर के दशरथ, झालखम्हरिया के भोजराम और कोसरंगी समिति व्यवस्थापक देवेन्द्र चंद्राकर ने बताया कि धान खरीदी शुरु होने के साथ समितियों के लिए सबसे बड़ी चिंता खरीदे हुए धान के उठाव की रहती है। समय पर उठाव शुरु न होने से खरीदी प्रभावित होने से किसान के साथ उन्हें भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पर इस बार खरीदी शुरु होने के साथ ही उठाव प्रारंभ होने से वे खुश हैं। उनका कहना है कि नियमित रुप से उठाव होने पर न ही केन्द्रों में जाम की स्थिति बनेगी और न ही खरीदी प्रभावित होगी जो उनके साथ किसानों के लिए अच्छी बात है।
*3.82 लाख क्विंटल का उठाव*
जानकारी के अनुसार खरीदे गए धान में 382552 क्विंटल धान का उठाव हुआ है। 369602 लाख मोटा धान, 7270 पतला और 5680 क्विंटल सरना धान धान का उठाव हुआ है। इसमें 671834 लाख क्विंटल धान केन्द्रों में उठाव के लिए शेष है।

Latest Posts

Don't Miss