69th National Gatka Competition: 69वीं राष्ट्रीय गतका प्रतियोगिता बालक बालिका आयु वर्ग 17 वर्ष का हुआ समापन
69th National Gatka Competition: रायपुर, 69वीं राष्ट्रीय गतका प्रतियोगिता बालक बालिका आयु वर्ग 17 वर्ष का समापन सोमवार को रायपुर के जै एन पांडे स्कूल के सभागार में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दक्षिण विधायक सुनील सोनी थे। अध्यक्षता अमरजीत सिंह छाबड़ा ( अध्यक्ष अल्पसंख्यक आयोग) ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में इंद्रजीत सिंह (मुख्य आयुक्त राज्य भारत स्काउट एवं गाइड), मुरली शर्मा जी ( जोन अध्यक्ष नगर निगम रायपुर, ) स्वामीजी ( जिला अध्यक्ष एवं सदस्य राष्ट्रीय स्काउट एवं गाइड) एवं जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारती, शिरीष तिवारी सहायक जिला खेल अधिकारी छाया प्रकाश राव उपस्थित थे।

इस अवसर पर विधायक सुनील सोनी ने कहा कि खेलों से स्वस्थ मन का और स्वस्थ तन का निर्माण होता है साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ में चल रही उत्कृष्ट खिलाड़ी व खेल के विकास हेतु योजनाओं का वर्णन किया व खेलों के माध्यम से मिलने वाले विभिन्न शासकीय व स्वास्थ्यगत लाभों के बारे में चर्चा की, वही इंद्रजीत सिंह एवं अमरजीत सिंह छावड़ा ने गतका खेल के इतिहास के बारे में बताया व के गतका का अर्थ गति से है, आत्मरक्षा से है। प्रतिवेदन में जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारती ने इस प्रतियोगिता में आए समस्त राज्यों के खिलाड़ियों वी आवास व्यवस्था भोजन व्यवस्था व परिवहन व्यवस्था साथ ही जिला चिकित्सालय से मिले सहयोग के बारे में विस्तार से बताया वहीं आभार प्रदर्शन सहायक जिला खेल अधिकारी छाया प्रकाश राव ने की।
69th National Gatka Competition:आज के परिणाम इस प्रकार
बालक वर्ग में सिंगल सोटी (टीम इवेंट) में प्रथम स्थान पर दिल्ली के अगमजोत मनमीत और देवांश और तर्निश रहे दूसरे स्थान पर जम्मू कश्मीर के तस्वीर जसप्रीत अर्शदीप और जसप्रीत रहे तीसरा स्थान पंजाब के सुखमण महावीर और खुशप्रीत,गुरदास रहे।
69th National Gatka Competition: पंजाब के बलराज सिंह प्रथम
पंजाब के बलराज सिंह प्रथम दिल्ली के महाप्रीत सिंह द्वितीय और बिहार के आकाश कुमार शर्मा तीसरे स्थान पर रहे
सिंगल सोटी ( व्यक्तिगत) के परिणाम इस प्रकार हैं
दिल्ली के देवांश सिंह प्रथम पंजाब के गुरबाज द्वितीय चंडीगढ़ के मनवीर सिंह तृतीय स्थान पर रहे
बालिका वर्ग के परिणाम इस प्रकार है
सिंगल सोटी (टीम इवेंट)
प्रथम स्थान पर पंजाब की तमन्ना हरलीन कौर और रेवलिन कौर रहे द्वितीय स्थान पर रहे। छत्तीसगढ़ के नीतू साहू हर्षिता पटेल दिव्या कुमारी और रोशनी यदु रहे।
तीसरे स्थान पर दिल्ली की टीम से डेजी, सहज कौर मनप्रीत कौर मेंहप्रीत कौर रहे,
फर्री सोटी( व्यक्तिगत) के परिणाम इस प्रकार हैं
प्रथम स्थान पर पंजाब की स्नेहा दूसरे स्थान पर चंडीगढ़ की जसमीन कौर तीसरे स्थान पर बिहार की कोमल जैन रही।
69th National Gatka Competition: सिंगल सोटी( व्यक्तिगत) के परिणाम इस प्रकार हैं
पंजाब की तमन्ना प्रथम स्थान पर रही वहीं छत्तीसगढ़ की नीतू साहू दूसरे स्थान पर और चंडीगढ़ की हरमनप्रीत तीसरे स्थान पर रही, अंत में आए हुए समस्त अतिथियों को जिला शिक्षा अधिकारी श्री हिमांशु भारती जी के द्वारा प्रतीक चिन्ह भेट कर सम्मानित किया गया




