Friday, June 27, 2025

Latest Posts

युकांईयों ने कहा-आने वाला समय कांग्रेस का

नगर में भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ

महासमुंद। महासमुंद युवा कांग्रेस द्वारा  9 नवंबर को प्रदेश युकां अध्यक्ष आकाश शर्मा के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ किया गया। इसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर राहुल गांधी का समर्थन किया।
इससे पूर्व युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व सभी प्रदेश प्रभारियों का युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव निखिलकांत साहू व युकां जिलाध्यक्ष बादल मक्कड़ के नेतृत्व में युवाओं ने आंबेडकर चौक में बाजे-गाजे के साथ पुष्पवर्षा कर स्वागत किया एवं स्थानीय नेहरू चौक में महिला संस्थाओं द्वारा पुष्प वर्षा व आरती कर भारत जोड़ो यात्रियों का स्वागत किया। समस्त युकांजनों के हाथों में मशाल व तख्तियां थी। युवाओं ने नफरत छोड़ो-भारत जोड़ो, बेरोजगारी तोड़ो-भारत जोड़ो, महंगाई तोड़ो-भारत जोड़ो जैसे नारे लगाए।
पश्चात कांग्रेस भवन में भारत जोड़ो यात्रा के संदर्भ में सभा का आयोजन किया गया। युकां प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, प्रभारी पलख वर्मा, सहप्रभारी इकबाल ग्रेवाल, प्रियंका सारसर ने बारी-बारी से सभा को संबोधित किया। युकां प्रदेश नेताओं ने कहा कि भाजपा ने युवाओं को ठगा है, अब सावधान होने की जरूरत है। वक्ताओं ने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है। कार्यक्रम को संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर, जिलाध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर, नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग, युकां प्रदेश महासचिव निखिलकांत साहू, युकां जिलाध्यक्ष बादल मक्कड़ आदि ने संबोधित किया। यात्रा में प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष चकेश्वर गड़पले, तुका चन्द्रवंशी, प्रदेश महासचिव गुलजेब अहमद, भावेश शुक्ला, आदिल आलम खेरानी, मानव देशमुख, तुषार पांडेय उपस्थित रहे। इस अवसर पर सौरभ लोधी अध्यक्ष विधानसभा महासमुंद, पंकज बीसी अध्यक्ष सराईपाली, ताम्रध्वज छोटू बघेल, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष शाहबाज़ राजवानी व सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Latest Posts

Don't Miss