Friday, June 27, 2025

Latest Posts

चार दिन में 1.65 लाख क्विंटल धान की खरीदी

खरीदी में बागबाहरा अव्वल और बसना सबसे पीछे*

महासमुंद। समर्थन मूल्य पर शुरु हुई धान खरीदी में चार दिनों के अंदर जिले में 5077 किसानों सेे 1.65 लाख क्विंटल धान की खरीदी हुई है। खरीदी के मामले में बागबाहरा ब्लॉक अव्वल और बसना पीछे है।
इधर, जिले में खरीदी शुरु होने के चार दिन बाद भी जिले के 11 खरीदी केन्द्रों में धान खरीदी की शुरुआत नहीं हो पाई है। जिला सहकारी बैंक के अनुसार जिले में सर्वाधिक 1.62240 क्विंटल मोटा, 3290 क्विंटल पतला धान और 177 क्विंटल सरना धान की खरीदी हुई है। इसमें बागबाहरा में कुल 47273. 60 क्विंटल, सरायपाली में 38632 क्विंटल, पिथौरा में 37356.40 क्विंटल, महासमुंद में 25034 क्विंटल और बसना में 17411.40 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। इस तरह कुल 1.65707 क्विंटल धान बेचा गया है जिसकी कीमत करीब 33 करोड़ 81 लाख 9304 रुपए है। बता दें कि जिले में धान खरीदी के लिए इस वर्ष करीब 1.58400 किसानों से धान करीब 86 लाख क्विंटल धान की खरीदी का लक्ष्य रखा गया है। 
*इन केन्द्रों में नहीं हुई बोहनी*
जानकारी के अनुसार जिले में खरीदी शुरु होने के बाद अब तक भस्करापाली, तरेकेला, बम्हनी, नरसयापल्लम, जगदीशपुर, बसना, बड़े टेमरी, बढ़े ढ़ाबा, करचुंडी, चिमरकोल और उड़ेला धान खरीदी में एक भी किसान ने धान नहीं बेचा है। इधर, पहले दिन 152 में 141 केन्द्रों में खरीदी की शुरुआत तो हुई है लेकिन इनमें से कई केन्द्रों में दूसरे दिन खरीदी नहीं हो पाई।  कारण धान कटाई नहीं होने के साथ कट चुके धान में नमी के चलते किसान धान बेचने के लिए नहीं पहुंचे।
*12 शाखाओं में धान खरीदी और किसान संख्या*
जिले के 12 शाखाओं में पिथौरा में 321 किसानों ने 10810.40 क्विंटल धान बेचा है। इसी क्रम में सरायपाली में 666 से 23909.60, बसना में 82 से 2486.80, महासमुंद में 289 से 6881.20, तेन्दूकोना में 508 से 16395.20, बागबाहरा मेें 436 से 15395.60, भंवरपुर में 469 से 14098, कोमाखान में 811 से 25347.60, झलप में 500 से 16226.80, तोरेसिंहा में 423 से 14722.40, पिरदा में 111 से 4036,40, तुमगांव में 107 से 2794.80 और सांकरा में 334 से 12602 क्विंटल की धान खरीदी की गई है।

Latest Posts

Don't Miss