Latest Posts

मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री का शुभकामना संदेश लेकर SP पहुंचे शहीदों के परिजनों घर

*परिजनों से जाना कुशलक्षेप*

महासमुंद : मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री के द्वारा शहीदों के परिजनों को भेजे गए दीपावली शुभकामना संदेश को लेकर आज पुलिस के आलाधिकारी  शहीदों के परिजनों से मुलाकात कर रहे है। इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक  भोजराम पटेल शहीद गौतम पांडे के निवास क्लबपारा पहुंचे व उनके परिजनों से मुलाकात कर मुख्यमंत्री व गृहमंत्री का दीपावली शुभकामना संदेश दिया।
यहाँ पुलिस अधीक्षक  द्वारा शहीद की पत्नी व बच्चों से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम भी जाना। शहीद के बच्चों के अध्ययन को लेकर उनसे चर्चा भी कि वह उन्हें बेहतर कैरियर हेतु मार्गदर्शन भी दिया तथा किसी प्रकार की समस्या आने पर तत्काल संपर्क करने हेतु भी कहा। इस आत्मीय भेंट के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  आकाश राव ,उप पुलिस अधीक्षक  अजय शंकर त्रिपाठी, थाना प्रभारी महासमुंद कुमारी चंद्राकर भी उपस्थित रहे। इसी तारतम्य में जिले के अन्य सभी शहीदों के परिवारों में जिले के राजपत्रित अधिकारी  मुख्यमंत्री महोदय एवं गृह मंत्री महोदय का शुभकामना संदेश लेकर पहुंच रहे हैं।

Latest Posts

Don't Miss