Thursday, June 26, 2025

Latest Posts

तीरंदाजी में पदमा को गोल्ड मैडल

*राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हुआ चयन*

महासमुंद : राज्य स्तरीय ओपन जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन 15 अक्टूबर, 2022 को कोंडागांव में आयोजित  किया गया था। इस प्रतियोगिता में महासमुंद जिले से ओम कुमार वैष्णव, पदमा साहू, जया साहू, रितेश साहू, कमलेश चंद्राकर, आदि खिलाड़ियों ने भाग लिया इसमें इंडियन राउंड बालिका वर्ग में पदमा साहू ने गोल्ड मेडल जीता। साथ  ही पदमा साहू का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है जो कि 28 अक्टूबर से 3 नवंबर 2022 तक  पणजी, गोवा में आयोजित होना है। ज्ञात हो कि पदमा का प्रशिक्षण भी बाल आश्रम बिहाझर में हो चल रहा है। बाल आश्रम बिहाझर से लगातार खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हो रहा है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन होने पर खिलाडियों ने जिला कलेक्टर  निलेश कुमार क्षीरसागर से मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कलेक्टर ने  खिलाडियों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। पदमा का राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन होने पर जिला खेल अधिकारी मनोज धृतलहरें, जिला पंजीयक दीपक मंडावी,  बाल आश्रम के अधीक्षक पुणेद्र चंद्राकर कोच एवन साहू, कोच पिरित साहू , हीरू राम साहू ,सोमनाथ साहू, अरविंद छाबड़ा, भोपाल सिंह बंजारा, हीरा सिंह नायक, आदि ने शुभकामनाएं देते हुए हर्ष व्यक्त किया है

Latest Posts

Don't Miss