Latest Posts

बार- बार अपील की गई ,अब कोई राहत नहीं : राशि

अतिक्रमण हटाने सोमवार से अभियान,  नपाध्यक्ष ने ली राजस्व और ट्रैफिक पुलिस की बैठकअतिक्रमण हटाने सोमवार से अभियान,  नपाध्यक्ष ने ली राजस्व और ट्रैफिक पुलिस की बैठकअतिक्रमण हटाने सोमवार से अभियान,  नपाध्यक्ष ने ली राजस्व और ट्रैफिक पुलिस की बैठकअतिक्रमण हटाने सोमवार से अ

महासमुंद। बार-  बार  अपील के बावजूद व्यवसायी अपनी दुकानों के बाहर सामान रखकर अतिक्रमण कर रहे हैं। कुछ महीने पहले ही शहर में अतिक्रमण और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर अभियान चलाकर समझाइश दी गई थी बावजूद फिर से वही स्थिति निर्मित हो गई है।  इस दफा किसी को राहत नहीं दी जाएगी। सामान जब्ती के साथ ही चालानी कार्यवाही यातायात पुलिस द्वारा किया जाएगा।शनिवार को नगर पालिका परिषद में नगर पालिका अध्यक्ष की अध्यक्षता में यातायात और अतिक्रमण हटाने को लेकर राजस्व और ट्रैफिक पुलिस के बीच बैठक हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि शहर के मुख्य मार्ग सहित विभिन्न मार्गों से अतिक्रमण हटाने सोमवार से अभियान चलाया जाएगा ।
सोमवार से शुरू होने वाले अतिक्रमण हटाने अभियान में   नेशनल हाईवे 353 की दोनों ओर गोल बाजार, सराफा बाजार, स्टेशन रोड सहित तमाम मार्गों पर अव्यवस्थित पार्किंग, व्यापारियों द्वारा अपनी सीमा से अधिक क्षेत्र में सामान रखने वालों पर जब्ती की कार्यवाही की जाएगी। दूसरी ओर टाउन हॉल के सामने जिन स्ट्रीट वेंडरों को दुकानें आबंटित किया गया है उन्हें भी निर्धारित स्थान पर दुकान लगाने के लिए कहा जाएगा। नपाध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने स्पष्ट कहा ऐसे लोगों पर भी कार्यवाही की जाएगी। जिन्हें दुकानें मिल चुकी है। साथ ही ऐसे व्यापारी जिन्होंने अपने निर्धारित स्थान से बाहर जाकर अतिक्रमण किया गया हो ऐसे सभी अतिक्रमण को ध्वस्त किया जाएगा।

Latest Posts

Don't Miss