Latest Posts

महासमुंद में होगा 108 कुंडीय नव चेतना जागरण गायत्री महायज्ञ

*संसदीय सचिव के साथ गायत्री परिवार के सदस्य कलश लेने हरिद्वार पहुंचे*

महासमुंद। महासमुन्द में 108 कुंडीय नव चेतना जागरण गायत्री महायज्ञ का आयोजन होगा। सात फरवरी से दस फरवरी 2023 तक होने वाले इस गायत्री महायज्ञ के लिए शक्ति कलश लेने संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के साथ गायत्री परिवार के सदस्य हरिद्वार पहुंचे थे। जहां शांतिकुंज हरिद्वार की संचालिका माता शैल जीजी पंड्या से आशीर्वाद लेने के बाद देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार के प्रतिकुलपति डॉ चिन्मय पंड्या से मुलाकात कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
गौरतलब है कि सात फरवरी से दस फरवरी 2023 तक महामसुंद में 108 कुंडीय नव चेतना जागरण गायत्री महायज्ञ का आयोजन होगा। इसके लिए संसदीय सचिव श्री चंद्राकर के साथ गायत्री परिवार के सदस्यों की हुई बैठक में कार्यक्रम को लेकर विचार-विमर्श करने के साथ ही कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई है। 108 कुंडीय नव चेतना जागरण गायत्री महायज्ञ में शांति कुंज केंद्रीय प्रतिनिधियों का आगमन होगा। आयोजन को भव्य तरीके से आयोजित करने हरसंभव तैयारी की जा रही है। इसी सिलसिले में पिछले दिनों संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर के साथ गायत्री परिवार के सदस्य हरिद्वार पहुंचे। यहां शक्ति कलश प्राप्त करने के बाद शांति कुंज के केंद्रीय प्रतिनिधियों को कार्यक्रम में शामिल होने आमंत्रित किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से शांतिकुंज हरिद्वार की संचालिका माता शैल जीजी पंड्या व देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार के प्रतिकुलपति डॉ चिन्मय पंड्या से मुलाकात कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया गया। इस दौरान प्रमुख रूप से गायत्री परिवार एलके मेश्राम, रिखीराम साहू, हीरालाल साहू, परस चौहान, नरेंद्र कुमार नायक, धनवंतरी सिन्हा, वेदराम साहू, भारत साहू, आनंद साहू, शंकर साहू, मनोरमा साहू, सीमा साहू, शौर्य साहू, शांतुलाल साहू, धन्नूलाल सिन्हा, केआर निषाद, जगदीशलाल साहू, शारदा प्रजापति, मूलचंद वर्मा, रामचरण पटेल, शत्रुघन पटेल, नरोत्तम पटैल, सेवक यादव, सुंदरलाल साहू, भगवती साहू, संतोष निषाद, जनकराम सिन्हा, शत्रुघन साहू, जोहनलाल साहू, बहुरराम साहू, पुकलाल साहू, धनेश्वर साहू, बद्रीप्रसाद साहू, भोजराम पटेल, निमेश्वर चंद्राकर, सेवकराम साहू, उदेराम साहू, राधेश्याम साहू, ईश्वर ध्रुव, डोमन पटेल, मोहन साहू, रामाधीन यादव, महेंद्र ठाकुर, तेजस्वी चंद्राकर, जनक साहू, रामजी साहू, बंसत क्षत्रपाल, दानेश्वर सिन्हा, परमानंद पटेल, पुनीतराम पटेल, पुनीत यादव, रघुमणी पटेल, राधेश्याम चंद्राकर, अनिल उइके, जगमोहन साहू, हीराराम साहू आदि शामिल थे।

Latest Posts

Don't Miss