Thursday, June 26, 2025

Latest Posts

आहुतियों के साथ हो रही दस महाशक्तियों की अराधना

शिवालिया पार्क के द्वारिकायन में आदि शक्ति मां दुर्गा अनुष्ठान*

महासमुंद। नवरात्र महोत्सव के अवसर पर श्री महाशक्ति मां दुर्गा अनुष्ठान यज्ञ में दस महाशक्तियों की पूजा धूमधाम से हो रही है। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा निकालकर गायत्री मंदिर से पवित्र गंगाजल को द्वारिकायन पहुंचाया। यात्रा के बाद यज्ञ स्थल में अग्निदेव की स्थापना हुई। नवरात्र के पहले दिन शिवालिया पार्क के अनुष्ठान स्थल में देवी-देवताओं का आह्वान किया गया। महादुर्गा, महालक्ष्मी, महाकाली, महाचंडी, ग्रामदेवी, ग्राम देवती, अश्वपति, गजपति, महारूद्र के साथ विष्णुनारायण विराजित हुए। देव-देवियों की मौजूदगी में प्रतिदिन मां दुर्गा की पूजा हो रही है। शाम 4 बजे से दशावतार विष्णु, बारहरूद्र, महालक्ष्मी और महादेवी दुर्गा को आहुतियां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दी जा रही है। शाम 7 बजे की महाआरती में श्रद्धालुओं की मौजूदगी उत्सव को यादगार बना रहे हैं।
आदि शक्ति मां दुर्गा के अनुष्ठान में महालक्ष्मी पहुंच चुकी हैं, और पंचमी को मां महासरस्वती का आह्वान होगा। महासरस्वती के आगमन के बाद माता का शृंगार किया जाएगा। महाशक्तियांओं की अराधना के लिए नवरात्र के नौ दिन अखंड हवन हो रहा है। जन कल्याण के निमित्त आयोजित अनुष्ठान में यज्ञकर्ता श्रीश्री 108 गुरुदेव श्री सुरेश बालब्रह्मचारी जी वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महाशक्तियों का आह्वान कर बता रहे हैं कि समिधा में कौन से काष्ठ का महत्व क्या है। आयोजक नीरज गजेंद्र ने बताया कि अनुष्ठान में प्रतिदिन शाम 4 बजे से हवन और 7 बजे आरती हो रही है। अभिजित मुहूर्त में अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित होने के बाद गुरुदेव महाराज मंत्रोच्चार के साथ माता के महत्व को बताकर पूजन करा रहे हैं। 30 सितंबर को नौ कन्याओं का पूजन-भोज आयोजित है।

Latest Posts

Don't Miss