दीपावली की तैयारी में जुटे लोग, घरों में रंगाई-पुताई का करा रहे काम
0 पर्व के रंग-रोगन पर भी महंगाई की पड़ी मार
0पेंट से लेकर पेंटरों तक बढ़े दाम
कोरबा, कार्तिक कृष्ण पक्ष में धनतेरस से 5 दिनी दीपावली पर्व की शुरूआत होती है। इस बार 22 अक्टूबर को धनतेरस है, इसी दिन से दीपों का पर्व शुरू हो जाएगा। पर्व के शुरू होने में अब महज 4 दिन ही बचे हुए हैं। ऐसे में त्योहार को धूमधाम से मनाने लोग तैयारी में जुट गए हैं। घरों में रंगाई-पुताई का काम करा रहे हैं। 24 अक्टूबर को मुख्य त्योहार दीपावली है। पर्व के रंग-रोगन पर भी महंगाई की मार पड़ी है। पेंट के दाम से लेकर पेंटरों के मेहनताना भी बढ़ चुकी है। इससे घरों की रंगाई-पुताई में लोगों को पहले से अधिक खर्च करना पड़ रहा है। दीपावली पर्व के नजदीक आते ही घरों व दुकानों की सफाई के साथ उन्हें संवारने का काम शुरू हो गया है। दुकानों व घरों को सजाने संवारने के सजावटी सामान बाजार में सज चुका हैै। हर दुकानदार बाहर से विभिन्न प्रकार के कलर व सजावटी सामान लाकर ग्राहकों को रिझाने का कार्य करने लगा है। किसी दुकान पर इलेक्ट्रानिक आइटम की भरमार है तो किसी दुकान में गुलदस्तों की बहार लगी हुई है। हार्डवेयर दुकान संचालकों की मानें तो पेंट नेरोलक एमलशन, एशियन, नेरोलेक, वर्जर, सुपर एशियन, जिप्पी, मिस्टर मैजिक डिस्टेंपर की मांग जोरों पर है



