Tuesday, July 1, 2025

Latest Posts

‘मोदी का कुशल नेतृत्व पूरे विश्व को मार्ग दिखा रहा है’

विकसित बनने की ओर अग्रसर है भारत : चुन्नीलाल

महासमुंद। पिछले नौ सालों में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में प्रधानमंत्री ने सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, नवाचार, दृढ़ इच्छाशक्ति, भष्ट्राचार और आतंकवाद पर जीरो टोलरेंस, नीतिगत पहल, साहसिक निर्णय और सबका साथ- सबका विकास के नौ प्रमुख आधार तय किए जो आज परिलक्षित हो रहा है। आज नरेन्द्र मोदी का कुशल नेतृत्व पूरे विश्व को मार्ग दिखा रहा है।
केन्द्र में भाजपा सरकार के नौ साल को बेमिसाल करार देते हुए उक्त बातें सांसद चुन्नीलाल साहू ने पत्रकारों से कहीं। श्री साहू ने कहा कि विकास की इस अवधारणा को पूरा करते हुए स्वास्थ्य के क्षेत्र में महासमुंद में मेडिकल कॉलेज की स्थापना, गरियाबंद में राष्ट्र स्तरीय क्रिटिकल केयर सेंटर की स्थापना के  लिए 74 करोड़ की स्वीकृति, शिक्षा के क्षेत्र में  छुरा, मैनपुर और भोरिंग में एकलव्य विद्यालय की स्थापना, आवागमन सुगम बनाने कुरूद से विशाखापटनम भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत सड़क निर्माण शुरू, आरंग से सरायपाली और नदी मोड़ से खरियार रोड तक राष्ट्रीय राजमार्ग का कायाकल्प, धमतरी बायपास का निर्माण। सांसद श्री साहू ने कहा कि रेल सुविधाओं के तहत महासमुंद रेल्वे स्टेशन को माडल स्टेशन बनाने की पहल, धमतरी- रायपुर ब्राडगेज रेल लाइन का कार्य शुरू, रायपुर- टिटलागढ़ रेल लाईन का दोहरीकरण व विद्युतीकरण साथ ही हाड़ाबंद, महासमुंद में ओव्हर ब्रिज निर्माण और बेलसोंडा में ओव्हर ब्रिज निर्माण की स्वीकृति प्रदान जैसे बहुत से कार्य केन्द्र सरकार ने कराए हंै। देश आज विकसित भारत बनने की ओर अग्रसर है, इसका कारण नौ वर्षों के समग्र दृष्टिकोण का मजबूत आधार है।
दुनिया में बढ़ा भारत का विश्वास : चंदूलाल
पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने कहा कि मोदी शासन में किसानों से लेकर आम जनता खुश है। चाहे वह युवा हों या महिलाएं। सभी के विकास,उनकी खुशहाली और उन्नति को लेकर सरकार ने कदम उठए हैं। केन्द्र सरकार ने अपने कार्यकाल में धारा 370, सर्जिकल स्ट्राइक जैसे अनेक ऐतिहासिक फैसले लिए। श्री साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल से दुनियाभर में भारत के प्रति विश्वास बढ़ा है। प्रेस कान्फ्रेंस में अभियान प्रभारी समीर महंती, राजिम के पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी, पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर, पूर्व नपाध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर, महामंत्री प्रदीप चंद्राकर और ऐतराम साहू उपस्थित थे।

Latest Posts

Don't Miss