Thursday, June 26, 2025

Latest Posts

पंडालों में कल से विराजेंगी मां दुर्गा, मंदिरों में होंगी ज्योति प्रज्जवलित

*00 प्रतिमाओं को अंतिम रुप देने में जुटे मूर्तिकार*

महासमुंद। मां शक्ति का पर्व नवरात्र की शुरुआत कल से हो जाएगी। पंडालों में माता की प्रतिमा विराजित करने की तैयारियां अंतिम चरणों मेें है वहीं मंदिरों में मनोकामना ज्योत प्रज्जवलित करने की तैयारियांं जारी है। इधर, मूर्तिकार भी प्रतिमाओं को अंतिम रुप देने में जुटे है।
शहर में करीब 50 स्थानों पर दुर्गाेत्सव समितियों द्वारा प्रतिमा विराजित करने की तैयारी की गई है। इसमें सबसे अधिक आकर्षण का केन्द्र बस स्टैंड दुर्गोत्सव समिति का होता है जहां इस बार आजादी के अमृत महोत्सव के साथ ही वृंदावन और मथुरा की झांकी प्रमुख आकर्षण का केन्द्र होगी। समिति द्वारा यहां कुल माता की प्रतिमा के साथ 11 प्रतिमाएं विराजित की जा रही है जिसमें गौ माता के साथ गोकुल नगर का दृश्य पंडाल के अंदर दिखाई देगा। वहीं भक्तों को देश भक्ति से जोडऩे के लिए पंडाल और बाहर लाइट की सजावट देश के राष्ट्रीय ध्वज के तीन रंगों से की गई है। इसके अलावा शहर में श्री राममंदिर, बजरंग चौक, दुर्गा चौक, पुराना मलेरिया ऑफिस, पुराना रायपुर नाका, अंबेडकर चौक, लोहिया चौक, कुर्मी पारा में विराजित प्रतिमा प्रमुख आकर्षण का केन्द्र होती हैं।
*बागबाहरा, खल्लारी और चंडी में लगेगा भक्तों का तांता*
जिले के बागबाहरा और खल्लारी स्थित चंडी और खल्लारी मंदिर में हर वर्ष  की तरह इस वर्ष भी माता के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ेगी। यहां भक्तों के लिए आगामी 9 दिनों तक भोग-भंडारे का भी आयोजन किया गया है। इसके अलावा बिरकोनी चंडी मंदिर में भी माता और ज्योत दर्शन के लिए भक्तोंं का मेला लगेगा।
*ज्योत प्रज्जवलित व प्रतिमा स्थापना का शुभ मुहूर्त*
नगर पुरोहित पंडित पंकज महाराज ने बताया कि ज्योत प्रज्जवलित करने का शुुभ मुहूर्त सुबह 9.40 से 10.30, 11.36 से 12.24 तक है। वहीं प्रतिमा विराजित करने के लिए सुबह डेढ़ बजे से देर रात तक का शुुभ मुहूर्त है।
*रास गरबा, गरबा नाईट का आयोजन*
शहर में इस बार नवरात्र पर शहर के दो स्थानों में रासगरबा और गरबा नाईट का आयोजन किया गया है। सिटी स्पोट्र्स क्लब में रासगरबा उत्सव सिटी स्पोट्र्स क्लब समिति द्वारा नौ दिनों तक गरबा का आयोजन किया गया है। इधर, शहर के हाईस्कूल मैदान में नपाध्यक्ष राशि महिलांग ने गरबा नाईट का आयोजन किया है। जहां शहर के युवक-युवतियों की भीड़ आगामी नौ दिनों तक गरबा के लिए उमड़ेगी।

Latest Posts

Don't Miss