Latest Posts

3 किलो 248 ग्राम गांजा को पकड़ने में पुलिस को मिली बड़ी सफलता

‌‌▪️अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

कोरबा….अपराध क्रमांक- 273 / 2023 धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला (भा.पु.से.) द्वारा अवैध शराब, गांजा एवं अवैध नशीली पदार्थ के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करने सर्व थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देश दिया गया है। इसी तारतम्य में दर्री पुलिस को आरोपी रोशनी दुबे पिता मनोज दुबे उम्र 20 वर्ष साकिन प्रगतिनगर दुर्गा मंदिर थाना दर्री कोरबा,अभय कुमार यादव पिता संतोष यादव उम्र 24 वर्ष साकिन ठाकुरपारा बलौदा थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा मुखबीर से सूचना मिला कि प्रगति नगर की रोशनी दुबे अपने साथी अभय कुमार यादव के साथ अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा अपने घर में रखकर बिक्री करते हैं कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक को अवगत कराकर आवश्यक निर्देश प्राप्त कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा (रा.पु.से.) एवं उप पुलिस अधीक्षक दर्री रॉबिंसन गुरिया (भा.पु.से.) से मार्गदर्शन प्राप्त कर थाना दर्री प्रभारी निरीक्षक चमन सिंह एवं सायर सेल प्रभारी कोरबा सउनि अजय सोनवानी के नेतृत्व में पुलिस टीम के द्वारा मौके पर जाकर मुखबीर के बताये अनुसार प्रगति नगर दुर्गा मंदिर के पास घर को घेराबंदी कर पकड़े पूछताछ करने पर दोनों ने अपना नाम रोशनी दुबे पिता मनोज दुबे उम्र 20 वर्ष साकिन प्रगतिनगर दुर्गा मंदिर दर्री जिला कोरबा, अभय कुमार यादव पिता संतोष यादव उम्र 24 वर्ष साकिन ठाकुरपारा बलौदा थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा का रहने वाला बताया जिसके पास 03 किलो 248 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती लगभग ₹40000 रुपए का दोनों के विरुद्ध धारा- 20 बी एनडीपीएस एक्ट के कार्यवाही किया गया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

Latest Posts

Don't Miss